जयपुर। अपने चुलबुलेपन और अदाओं से लोगों का दिल जीतने वाली एक्ट्रेस श्रीदेवी (श्री अम्मा यंगर अयप्पन) का फिल्म जगत में क्रेज हमेशा बरकरार रखा। उनके जैसा चुलबुलापन किसी और हीरोइन में देखने को नहीं मिला। 54 वर्ष की उम्र के बावजूद वे महिलाओं के लिए रोल मॉडल बनी हुई थीं। इस उम्र में भी उन जैसी स्लिम-फिट दिखने की प्रत्येक महिला में रही, लेकिन श्रीदेवी की एक बात ऐसी हुई जिससे पूरी फिल्म इंडस्ट्री चौंक पड़ी। उनकी बोनी कपूर से शादी की बात पर एकाएक लोगों को भरोसा नहीं हुआ। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
श्रीदेवी ने एक्टिंग से लेकर डांसिंग तक सभी तरह से लोगों को एंटरटेन किया। 'सदमा', 'नगीना', 'लम्हें' से लेकर 'चांदनी', 'चालबाज', 'मिस्टर इंडिया' जैसी एक से बढ़कर एक फिल्में दीं। श्रीदेवी को हिंदी फिल्मों की पहली फीमेल सुपरस्टार भी कहा जाता था। पद्मश्री से सम्मानित अभिनेत्री की आखिरी फिल्म 2017 में आई मॉम थी। श्रीदेवी का 24 फरवरी 2018 को दुबई में निधन हो गया, जब वो एक शादी समारोह में भाग लेने गई हुई थीं।
कई हीरो के साथ जुड़ा उनका नाम
फिल्मी सफरनामा के दौरान कई बार ऐसे मौके भी आए, जब उनका नाम किसी न किसी हीरो के साथ जोड़ा गया। श्रीदेवी के अफेयर्स की खबरें भी सामने आती रहीं। कई को-स्टार्स के साथ उनका नाम जुड़ा, मगर मिथुन चक्रवर्ती के साथ प्यार के किस्से काफी चर्चित रहे। यहां तक दोनों के शादी कर लेने तक की चर्चा भी आम हो गई। इसके बाद श्रीदेवी ने वर्ष 1996 में अपने से आठ साल बड़े बोनी कपूर को जीवनसाथी चुनकर अपने फैंस के साथ ही पूरी फिल्म इंडस्ट्री को चौंका दिया।
दो बेटियां हैं उनके
फैंस के बीच वो हवा हवाई गर्ल के रूप में काफी पॉपुलर श्रीदेवी के शादी के वक्त प्रेग्नेंट होने की भी चर्चा रही। बताया जाता है कि श्रीदेवी, बोनी कपूर की दूसरी पत्नी थीं। उनकी पहली पत्नी का नाम मोना सूरी कपूर है, जिनके बेटे अर्जुन कपूर हैं। वहीं श्रीदेवी से बोनी की दो बेटियां खुशी और जाह्नवी हैं।
तमिलनाडु के मनामपट्टी में हुआ था जन्म
लोकसभा चुनाव 2024: राजस्थान में 11 बजे तक 22.51% मतदान दर्ज,यहां देखे 12 सीटों में कितना मतदान हुआ
लोकसभा चुनाव 2024: सुबह 11बजे तक बिहार में 20.42%,छतीसगढ़ में 28.12%,J&K में 22.60%,MP में 30.46%,महाराष्ट्र में 19.17% मतदान दर्ज
बंगाल के कूचबिहार में तृणमूल-बीजेपी कार्यकर्ताओं में झड़प के बाद भड़की हिंसा
Daily Horoscope