जयपुर। प्रदेश के सबसे बड़े सवाई मानसिंह चिकित्सालय की धनवंतरी ओपीडी में सोमवार को लैब कर्मचारियों के काम बंद कर देने से माइक्रोबायोलॉजी जांचें नहीं हो पाईं। बताया जा रहा है कि कर्मचारियों ने काम ज्यादा होने और समय पर साफ-सफाई नहीं होने के कारण सुबह 8 से 10:30 बजे तक जांचें नहीं कीं। इस दौरान मरीजों को भारी परेशानी हुई। लैब में सैम्पल नहीं लिए गए। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
इसके बाद मरीजों और परिजनों का सब्र का बांध टूटा और हंगामा हुआ तो हॉस्पिटल प्रशासन अलर्ट हुआ। बाद में स्टाफ के साथ समझाइश की गई। इसके बाद ही काम शुरू हो सका। इस दौरान करीब ढाई घंटे काम बंद रहा और मरीजों के सैंपल भी जमा नहीं हुए और जांच रिपोर्टें भी नहीं मिल पाईं। काफी मशक्कत के बाद अस्पताल में काम सुचारू हो सका।
लोकसभा चुनाव 2024 : देश की 102 सीटों पर छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण रहा मतदान
लोकसभा चुनाव 2024: देश की 102 सीटों पर कुल 59.71% मतदान दर्ज
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
Daily Horoscope