• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

डॉक्टर्स की हड़ताल पर देर रात फिर वार्ता विफल, अब रेस्मा में होगी गिरफ्तारी

jaipur news : Negotiations failed at late night on Doctors strike, Now arrest in Resma - Jaipur News in Hindi

जयपुर। सेवारत चिकित्सकों और राज्य सरकार के बीच गतिरोध लगातार जारी है। अब तक सरकार से कई बार वार्ता का दौर चल चुका है, लेकिन बात नहीं बन रही। गुरुवार देर रात फिर हुई वार्ता में चिकित्सा मंत्री द्वारा 33 में से ग्रेड पे 10 हजार रुपए करने को छोड़कर सभी मांगें मान लेने के बावजूद वार्ता फिर टूट गई। इसके बाद सभी डॉक्टर मेडिकल सेक्रेट्री आनंद कुमार और एसीएस (वित्त) डीबी गुप्ता पर अभद्रता के आरोप लगाते हुए वार्ता से चले गए। वार्ता टूटने के बाद अब डॉक्टरों की रेस्मा में गिरफ्तारी होगी।

जानकारी के अनुसार रेजीडेंट्स भी गुरुवार देर रात 11 बजे सचिवालय पहुंच गए थे और उनको वार्ता में शामिल करते हुए सेवारत डॉक्टर प्रतिनिधि उनकी मांगें मानने पर भी अड़ गए। सेवारत चिकित्सक संघ के अध्यक्ष डॉ. अजय चौधरी ने इस दौरान उनकी मांगों के साथ रेजिडेंट्स की मांगें भी मानने की बात कही। इस नए प्रस्ताव से माहौल गड़बड़ा गया।

हैल्थ सेक्रेट्री का कहना था कि डॉक्टरों की लगभग सभी मांगें मान ली गई हैं। रेजिडेंस्ट्स की मांगों के लिए अलग बैठक करेंगे। उधर, वित्त एसीएस डीबी गुप्ता, सेक्रेट्री हैल्थ आनंद कुमार ने कहा कि डॉक्टर वार्ता को सफल नहीं होने देना चाहते हैं, वे नई-नई मांगें रखते जा रहे हैं। अब रेजिडेंट्स की बात रख दी। इस बीच माहौल फिर गरमा गया। तीसरी वार्ता विफल होने के बाद अब रेस्मा में चिकित्सक संघ के नेताओं और ड्यूटी ज्वाइन नहीं करने वाले डॉक्टरों पर रेस्मा के तहत गिरफ्तारी होगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-jaipur news : Negotiations failed at late night on Doctors strike, Now arrest in Resma
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur news, negotiations failed at late night on doctors strike, now arrest in resma, doctors strike in rajasthan, inservice doctor association president dr ajay chaudhary, jaipur hindi news, rajasthan hindi news, जयपुर समाचार, राजस्थान समाचार, डॉक्टरों की हड़ताल, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved