• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

चिकित्सा मंत्री ने राज्यस्तरीय समारोह में श्रेष्ठ कार्मिक को किया सम्मानित

jaipur news : Medical Minister kalicharan saraf honored best personnel at state level function in jaipur - Jaipur News in Hindi

जयपुर। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री कालीचरण सराफ ने इंदिरा गांधी पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास संस्थान जयपुर में आयोजित आंचल मदर मिल्क बैंक के प्रथम वार्षिक समारोह में श्रेष्ठ मदर मिल्क बैंक एवं इनके कुशल प्रभारियों, नर्सिंगकार्मिकों एवं अन्य सहायक अधिकारियों-कर्मचारियों सहित 14 पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। प्रदेश में ब्यावर, अलवर, बांसवाड़ा, बारां, भीलवाड़ा, भरतपुर, बूंदी, चित्तौड़गढ़, चूरू, टोंक, उदयपुर, बाड़मेर, जालोर, राजसंमद, करौली, धौलपुर एवं प्रगतिशील सवाई माधोपुर व सिरोही सहित कुल 18 आंचल दिव्य मदर मिल्क बैंक संचालित हैं। चिकित्सा मंत्री ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग हेल्थ इंडेक्स को सुधारने के लिए संकल्पबद्ध होकर कार्य कर रहा है एवं विशेष रूप से मातृ मृत्यु दर एवं शिशु मृत्यु दर को कम करने के लिए कई योजनाएं एवं कार्यक्रम क्रियान्वित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि नवजात के लिए मां का दूध अमृत समान है एवं नवजात को मां का दूध मिलने से नवजात मृत्यु दर में 15 से 20 प्रतिशत तक की कमी आ सकती है। इसी उद्धेश्य से चिकित्सालय परिसर में आंचल दिव्य मदर मिल्क बैंक प्रारंभ किए गए हैं। चिकित्सा मंत्री ने बताया कि नवजात शिशुओं का जीवन बचाने में आश्रय पालना स्थल योजना भी महत्वपूर्ण साबित हुई है। इसके तहत अनचाहे नवजात शिशुओं को झाड़ियों में अथवा विभिन्न स्थलों पर छोड़ने के स्थान पर सुरक्षित रूप से आश्रय पालना स्थल पर छोड़ा जा सकता है।
स्वास्थ्य सचिव एवं मिशन निदेशक नवीन जैन ने बताया कि मदर मिल्क बैंक नवजात शिशुओं और दुग्धदान करने वाली माताओं के लिए वरदान सिद्ध हो रहे हैं। अनके प्रसूताएं विभिन्न कारणों से अपने बच्चों को दुग्धपान नहीं करा पातीं और उन्हें भी मदर मिल्क के सहयोग से नवजात शिशुओं के लिए दुग्ध दान करने का माध्यम मिला है।

चित्तौड़गढ़ के मदर मिल्क बैंक को श्रेष्ठ पुरस्कार

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री कालीचरण सराफ ने आंचल मदर मिल्क के लिए चित्तौड़गढ़ जिला अस्पताल में संचालित मदर मिल्क बैंक को सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार से सम्मानित किया।
उन्होंने उदयपुर की पार्वती साहू, चित्तौड़गढ़ की सविता चौधरी, पूजा दायमा, डॉ. जयसिंह मीणा, भरतपुर की पुष्पलता टी.एन., अलवर की ममता कंवर, पूनम मलिक व डॉ. अमनदीप मिनहास, चूरू की बबीता चौधरी, बारां व चित्तौड़गढ़ के समस्त स्टाफकार्मिकों सहित अधीक्षण अभियंता मुख्यालय जयपुर के सुनिल सक्सेना, आईवाईसीफ एवं यूनिसेफ टीम मैम्बर्स को श्रेष्ठ सेवाओं के लिए पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में निदेशक जनस्वास्थ्य डॉ. वी.के.माथुर, निदेशक आरसीएच डॉ. एस.एम.मित्तल, स्टेट नोडल अधिकारी मदर मिल्क बैंक डॉ. राजा चावला, राज्य सलाहकार डॉ. देवेन्द्र अग्रवाल ने भी विचार रखे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-jaipur news : Medical Minister kalicharan saraf honored best personnel at state level function in jaipur
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur news, medical minister kalicharan saraf, best personnel, indira gandhi panchayati raj and gramin vikas sansthan jaipur, aanchal mother milk bank, jaipur hindi news, jaipur latest news, rajasthan hindi news, जयपुर समाचार, राजस्थान समाचार, आंचल मदर मिल्क बैंक, चिकित्सा मंत्री कालीचरण सराफ, कर्मचारियों का सम्मान, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved