• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का शिविर शाहपुरा में 30 जनवरी को

jaipur news : District Legal Services Authority camp at Shahpura on January 30 - Jaipur News in Hindi

जयपुर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला प्रशासन के तत्वावधान में 30 जनवरी को शाहपुरा के कल्याण सीनियर सैकंडरी स्कूल प्रांगण में विधिक चेतना एवं जनकल्याण शिविर आयोजित होगा। अतिरिक्त जिला कलेक्टर (दक्षिण) हरिसिंह मीणा ने कहा कि राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार मेगा विधिक चेतना एवं लोक कल्याणकारी शिविर आयोजित करने के लिए सभी अधिकारी अपने-अपने विभागों से संबंधित योजनाओं से ग्रामीणें को लाभान्वित करने के लिए अभी से उन्हें चिह्नित करें। उन्होंने बताया कि शिविर में सरकारी विभागों तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से स्टॉल्स लगाकर विभागों एवं फ्लैगशिप योजनाओं का प्रचार-प्रसार कर मौके पर लोगों को लाभान्वित किया जाएगा। शिविर स्थल पर सभी विभागों की स्टॉलें लगाई जाएंगी।

उन्होंने बताया कि शिविर स्थल पर ग्रामीणों की सुविधा के लिए मोबाइल रक्तदान वैन, मोबाइल मृदा जांच लैब भी उपलब्ध रहेगी। शिविर में आधार कार्ड, भामाशाह कार्ड एवं श्रमिक कार्ड बनाए जाएंगे। विशेष योग्यजनों को ट्राइसाइकिल, व्हीलचेयर, बैसाखी, श्रवण यंत्र इत्यादि मौके पर वितरण कर लाभान्वित किया जाएगा। शाहपुरा के उपखण्ड अधिकारी रवि विजय ने सभी विभागों के अधिकारियों से कहा कि वे अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित करें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-jaipur news : District Legal Services Authority camp at Shahpura on January 30
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur news, district legal services authority camp in shahpura, jaipur additional district collector south harisingh meena, rajasthan state legal services authority jaipur, jaipur district administration, jaipur hindi news, jaipur latest news, rajasthan hindi news, जयपुर समाचार, राजस्थान समाचार, विधिक चेतना शिविर, जयपुर अतिरिक्त जिला कलेक्टर दक्षिण हरिसिंह मीणा, राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved