• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नगर निगम ग्रेटर सतर्क: बारिश से पहले जलभराव व आपदा प्रबंधन को लेकर कसी कमर

Jaipur Municipal Corporation Greater alert: Geared up for waterlogging and disaster management before rains - Jaipur News in Hindi

जयपुर। नगर निगम ग्रेटर आयुक्त डॉ. गौरव सैनी के निर्देशानुसार नगर निगम ग्रेटर की टीम आपदा प्रबंधन की तैयारियों में जुटी है उपायुक्त बाढ़ नियत्रंण केन्द्रों का नियमित रूप से निरीक्षण कर रहे है। शुक्रवार को भी संबंधित उपायुक्तों ने बाढ़ नियत्रंण केन्द्रों का जायजा लेकर आवश्यक संसाधनों की सुनिश्चिता पर जोर दिया। इसके साथ ही आयुक्त के निर्देश पर जलभराव एवं दुर्घटना संभावित क्षेत्रों पर आमजन को जागरूक करने हेतु चेतावनी बोर्ड लगाये जा रहे है। शुक्रवार को 38 स्थानों पर चेतावनी बोर्ड लगाये गये। जिसके तहत मुरलीपुरा जोन में 11, झोटवाड़ा जोन में 2 स्थानों, मालवीय नगर जोन में 10 स्थानों, सांगानेर जोन में 10 स्थानों, जगतपुरा जोन में 5 स्थानों पर चेतावनी बोर्ड लगाये गये है। आयुक्त ने आमजन से अपील की कि सड़क पर खुले में कचरा ना फेंके क्योंकि यह बहकर नालों में आता है जिससे जल निकासी में समस्या आती है। बारिश में खुले तारों को ना छूये, जलभराव या आपदा जैसी समस्या होने पर बाढ़ नियत्रंण केन्द्रों की हेल्पलाइन पर फोन कर शिकायत दर्ज करवा सकते है। निगम की टीम द्वारा समस्या का निस्तारण त्वरितगति से करवाया जायेगा। आयुक्त ने बताया कि दुर्घटना संभावित क्षेत्रों या जलभराव जैसे स्थानों पर निगम की टीम द्वारा चेतावनी बोर्ड लगाये जा रहे है जिससे आमजन जागरूक रहे और उन स्थानों की तरफ ना जाये।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Jaipur Municipal Corporation Greater alert: Geared up for waterlogging and disaster management before rains
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur, municipal corporation greater commissioner, dr gaurav saini, disaster management, flood control centers, inspection, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved