• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जयपुर : प्रवर्तन निदेशालय ने हथियार तस्करी और कट्टरपंथी गतिविधियों में शामिल मोहम्मद सादीक के खिलाफ कोर्ट में दाखिल की चार्जशीट

Jaipur: Enforcement Directorate files charge sheet against Mohammed Sadiq for arms trafficking and radical activities - Jaipur News in Hindi

जयपुर। प्रवर्तन निदेशालय (ED) के जयपुर जोनल कार्यालय ने कट्टरपंथी गतिविधियों, अवैध हथियारों की तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपी मोहम्मद सादीक और 'अलफुरकान एजुकेशनल ट्रस्ट' (AET) के खिलाफ कोर्ट में अभियोजन शिकायत (Prosecution Complaint) दर्ज की है। यह कार्रवाई 30 जनवरी 2026 को विशेष PMLA कोर्ट, जयपुर में की गई। इससे पहले कोर्ट ने 28 जनवरी को सादीक की जमानत अर्जी खारिज कर दी थी।

ED की जांच राजस्थान पुलिस द्वारा दर्ज दो FIR और खुफिया इनपुट के आधार पर शुरू हुई थी। जांच में मोहम्मद सादीक के खिलाफ गंभीर आरोप सामने आए हैं: अवैध हथियारों का कारोबार : सादीक संगठित हथियारों की तस्करी में लिप्त पाया गया। वह देशी पिस्तौलों और कारतूसों की खरीद-फरोख्त करता था और हिंसक हमलों के लिए अपने गुर्गों को हथियार मुहैया कराता था।
भड़काऊ भाषण और कट्टरपंथ : वह सार्वजनिक मंचों से भड़काऊ और नफरत भरे भाषण देता था, जिसका मकसद सांप्रदायिक भावनाओं को भड़काकर फंड जुटाना था। इसमें विदेशी झंडे जलाने जैसी घटनाएं भी शामिल थीं।
फंड का दुरुपयोग : दान के नाम पर इकट्ठा किए गए धन को कट्टरपंथी संगठनों और विदेशों में स्थित संस्थाओं को भेजा जाता था। इस पैसे का उपयोग सादीक ने अपने व्यक्तिगत खर्चों के लिए भी किया।
ट्रस्ट की आड़ में काला खेल : जांच में पाया गया कि सादीक 'अलफुरकान एजुकेशनल ट्रस्ट' (AET) का वास्तविक संचालक था, जो बीकानेर की 'मस्जिद-ए-आयशा' का प्रबंधन करता है।
विदेशी फंडिंग : ट्रस्ट के खातों में विदेश से लगभग 64 लाख रुपये अवैध रूप से मंगवाए गए, जो विदेशी अंशदान (नियमन) अधिनियम (FCRA) के नियमों का उल्लंघन है।
वित्तीय गड़बड़ियां : ट्रस्ट द्वारा बड़ी मात्रा में नकद दान लिया जाता था, लेकिन उसका कोई ऑडिट या आयकर रिटर्न (ITR) दाखिल नहीं किया गया।
राष्ट्रीय सुरक्षा पर प्रहार : प्रवर्तन निदेशालय ने इस कार्रवाई को देश की सुरक्षा और वित्तीय अखंडता को खतरे में डालने वाले एक गुप्त नेटवर्क पर बड़ा प्रहार बताया है। ED के अनुसार, धार्मिक और धर्मार्थ कार्यों की आड़ में यह पूरा गिरोह अवैध वित्तीय गतिविधियों और कट्टरपंथ को बढ़ावा दे रहा था। मामले की आगे की जांच अभी जारी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Jaipur: Enforcement Directorate files charge sheet against Mohammed Sadiq for arms trafficking and radical activities
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur, enforcement directorate, files, charge, sheet, against, mohammed sadiq, arms trafficking, radical activities, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved