• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राजस्थान के 11 जिलों में आज बंद रहेगा इंटरनेट, पेपर लीक रोकना बड़ी चुनौती

Internet will be closed in 11 districts of Rajasthan today, stopping paper leak is a big challenge - Jaipur News in Hindi

जयपुर। राज्य के 11 जिला मुख्यालयों पर शनिवार से 48000 पदों के लिए राजस्थान शिक्षक भर्ती परीक्षा (रीट) शुरू हो रही है। इस परीक्षा में 9.64 लाख अभ्यर्थी शामि्ल होंगे। यह परीक्षा 25, 26, 27 फरवरी और एक मार्च को होगी। लेकिन, सरकार, प्रशासन और अभ्यर्थियों के लिए पेपर लीक होने से रोकना सबसे बड़ा टेंशन है। क्योंकि अब तक करीब 19 परीक्षाओं के पेपर लीक हो चुके हैं। हाल ही सीएचओ परीक्षा का भी पेपर लीक हो गया था। पेपरलीक की घटनाओं को देखते हुए अब सरकार ने परीक्षाओं के दौरान इंटरनेट बंद रखने का फैसला किया है।

इस संबंध में राज्य कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से मुख्य सचिव ऊषा शर्मा को पत्र भी लिखा गया है। इस संबंध में गृह विभाग की ओर से सभी संभागीय आयुक्तों को निर्देशित किया गया है कि परीक्षा वाले दिनों में सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक इंटरनेट बंद रखा जाए। राज्य कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष हरि प्रसाद शर्मा ने बताया कि शिक्षक भर्ती परीक्षा काफी महत्वपूर्ण है। पहले की घटनाओं को देखते हुए इसमें हम किसी तरह का कोई जोखिम नहीं लेना चाहते। इसलिए परीक्षा के दौरान इंटरनेट सेवाएं बंद रखने का फैसला किया गया है। इन जिलों में बंद रहेंगी इंटरनेट सेवाएंः
जिन 11 जिला मुख्यालयों पर शिक्षक भर्ती परीक्षा हो रही है। उनमें जयपुर, जोधपुर, अजमेर, भीलवाड़ा, कोटा, बीकानेर, टोंक, भरतपुर, अलवर, श्रीगंगानगर और उदयपुर हैं। संबंधित संभागीय आयुक्तों ने इन सभी जिलों में इंटरनेट सेवाएं बंद रखने के आदेश जारी कर दिए हैं।
जयपुर में होगी 5 पारियों की परीक्षाः
राज्य कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से जारी शिड्यूल के मुताबिक यह परीक्षा 25 फरवरी से 1 मार्च तक होगी। अध्यापक एल-1 और एल-2 के लिए यह परीक्षा 9 पारियों में ली जाएगी। इनमें से 5 पारियों की परीक्षा जयपुर में होगी। लेवल-1, लेवल-2 के लिए विज्ञान, गणित, सामाजिक अध्ययन और हिंदी विषय की परीक्षा सभी 11 जिलों में होगी। जबकि लेवल-2 में संस्कृत, अंग्रेजी, उर्दू, पंजाबी और सिंधी विषयों में बहुत कम अभ्यर्थी होने के कारण यह परीक्षाएं जयपुर में ही ली जाए्ंगी। परीक्षा केंद्र अभ्यर्थियों के लिए ड्रेस कोड जारी किया गया है। उन्हें आभूषण, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स, मोबाइल, ब्लू ट्रुथ आदि ले जाने की अनुमति नहीं होगी।
उपेन यादव ने निकाली गणेश मंदिर तक नंगे पैर पैदल यात्राः
इधर, राजस्थान एकीकृत महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष उपेन यादव ने शनिवार को पेपरलीक ना हो, इसके लिए जयपुर में राजस्थान एकीकृत महासंघ कार्यालय से मोती डूंगरी गणेश मंदिर तक नंगे पैर पैदल यात्रा निकाली। उन्होंंने कहा कि पेपर लीक ना हो और शिक्षक भर्ती परीक्षा पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न हो जाए। इसके लिए गणेश जी से प्रार्थना की जाएगी। क्योंकि 9.64 लाख युवाओं के भविष्य का सवाल है।
उल्लेखनीय है कि उपेन यादव ने अन्न त्याग किया हुआ है। उनकी मांग है कि 7 फरवरी को आरपीएससी के बाहर प्रदर्शन के दौरान युवाओं पर लाठीचार्ज करने वाले एसएचओ को सस्पेंड किया जाए। पेपरलीक की वजह से हाल ही हुई सीएचओ भर्ती परीक्षा को रद्द करके दुबारा एग्जाम कराया जाए। हाल ही बजट बहस के जवाब में घोषित 1 लाख नई भर्तियों का कैलेंडर विभागवार जल्दी जारी किया जाए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Internet will be closed in 11 districts of Rajasthan today, stopping paper leak is a big challenge
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: internet, rajasthan, paper leak, jaipur, upen yadav, ias usha sharma, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved