• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जोन एवं मुख्यालय उपायुक्तों, अभियन्ताओं की बैठक में दिए सफाई व्यवस्था, साॅलिड वेस्ट मैनेजमेंट पर फोकस के निर्देश

Instructions given in the meeting of Zone and Headquarters Deputy Commissioners, Engineers to focus on cleanliness system and solid waste management - Jaipur News in Hindi

जयपुर। स्थानीय निकाय विभाग के निदेशक एवं संयुक्त सचिव सुरेश कुमार ओला एवं नगर निगम ग्रेटर आयुक्त रूकमणि रियाड़ ने सोमवार को मुख्यालय के ई.सी मीटिंग हाॅल में जोन एवं मुख्यालय उपायुक्तों, अधिशाषी अभियन्ताओं, सीएसआई, एसआई की बैठक लेकर आवष्यक दिशा-निर्देश दिये।

सुरेश कुमार ओला ने बैठक में शहर की सफाई व्यवस्था, साॅलिड वेस्ट मैनेजमेंट, डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, सफाई कर्मचारियों के लिये रिफ्लेक्टर जैकिट, सुलभ शौचालयों की सफाई व्यवस्था, डिवाईडर के दोनों और सफाई व्यवस्था सहित विभिन्न बिन्दुओं पर विस्तृत चर्चा की। ओला ने बैठक में उपस्थित सभी अधिशाषी अभियन्ता ने साॅलिड वेस्ट मैनेजमेंट पर फोकस करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि अभियन्ता फील्ड में जाये माॅनिटरिंग करें। साॅलिड वेस्ट मैनेजमेंट एक इन्टीग्रेटेड विषय है। उन्होंने सभी अभियन्ताओं को निर्देश दिये कि वे फील्ड में उतरे, विजिट करें, प्लानिग करें, माॅनिटरिंग करें। इसके साथ ही सभी जोन उपायुक्तों को निर्देश दिये कि रात्रिकालीन सफाई व्यवस्था की माॅनिटरिंग करें। इसके साथ अधिशाषी अभियन्ता मुख्यालय को सुलभ शौचालयों की सफाई व्यवस्था को दुरूस्त करने के निर्देश दिये साथ ही शहर में लगे अवैध पोस्टर, बैनर को भी हटवाया जाये।
नगर निगम ग्रेटर आयुक्त रूकमणि रियाड़ ने शहर की सफाई व्यवस्था को दुरूस्त करने के निर्देश दिये इसी के साथ उन्होंने कहा कि आमजन को खुले में कचरा ना डालने के लिये समझाइश की जाये क्योंकि शहर की सफाई करना केवल सफाई कर्मचारियों की ही ड्यूटी नहीं है बल्कि आमजन की भी जिम्मेदारी है। उन्होंने फील्ड में कार्य कर रहे सभी सफाई कर्मचारियों को रिफ्लेक्टर जैकिट पहनने के भी निर्देश दिये। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मैं स्वयं भी रिफ्लेक्टर जैकिट पहनकर सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करूॅगी रिफ्लेक्टर जैकिट नगर निगम की पहचान है। उन्होंने बताया कि सभी जोनों में 2 हजार 995 रिफ्लेक्टर जैकिट उपलब्ध करवा दी गई है।
उपायुक्त स्वास्थ्य ने बताया कि अभी तक चिन्हित 648 ओपन कचरा डिपो में से 284 ओपन डिपो को स्थायी रूप से खत्म कर दिया गया है।
बैठक में अतिरिक्त आयुक्त जनार्दन शर्मा, उपायुक्त स्वास्थ्य नवीन भारद्वाज सहित जोन एवं मुख्यालय उपायुक्त, अधिषाषी अभियन्ता, सीएसआई, एसआई उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Instructions given in the meeting of Zone and Headquarters Deputy Commissioners, Engineers to focus on cleanliness system and solid waste management
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur, municipal corporation greater commissioner, rukmani riad, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved