• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

औद्योगिक संवाद कार्यक्रम,संभाग स्तर पर कायम होगा संवाद -उद्योग मंत्री

Industrial dialogue program, dialogue will be established at division level - Jaipur News in Hindi

जयपुर। प्रदेश के उद्योग मंत्री परसादी लाल मीणा ने बताया है कि राज्य में समन्वित समग्र औद्योगिक विकास और भावी निवेश संभावनाओं की तलाश के लिए 21 नवंबर से संभाग स्तर पर सीधा औद्योगिक संवाद कायम किया जाएगा। उन्होंने बताया किसंभागीय औद्योगिक संवादकार्यक्रम की शुरुआत 21 नवंबर को अतिरिक्त मुख्य सचिव उद्योग डॉ. सुबोध अग्रवाल की अध्यक्षता में उदयपुर में आयोजित पहले संवाद कार्यक्रम से होगी। उन्होंने बताया कि संभागीय औद्योगिक संवाद कार्यक्रम में मुख्यालय से उद्योग विभाग, रीको व बीआईपी के वरिष्ठ अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है वहीं जिला उद्योग केन्द्रोें के महाप्रबंधकों को जिला प्रशासन, जिलाें में औद्योगिक विकास से जुड़े विभागों के जिलाधिकारियों और औद्योगिक संघों के प्रतिनिधियों व संभावित निवेशकों की भी उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुबोध अग्रवाल ने बताया किऔद्योगिक संवाद कार्यक्रम में राज्य सरकार के नए एमएसएमई एक्ट सहित राज्य सरकार द्वारा सरलीकरण की दिशा में उठाए गए कदमों की जानकारी के साथ ही संभाग में नए उद्योगों की स्थापना व पूर्व स्थापित उद्यमों के विस्तारीकरण के लिए उद्यमियोंं को प्रेरित किया जाएगा। इसके साथ ही प्रस्तावित नई उद्योग नीति, प्रोत्साहन योजना, सिंगल विण्डो एक्ट, वन स्टॉफ शॉप आदि के प्रमुख बिन्दुओं पर चर्चा की जाएगी। डॉ. अग्रवाल ने बताया कि राज्य में उद्योगों की स्थापना के समूचे देश में अनूठे एमएसएमई एक्ट के साथ ही राज्य व जिला स्तर पर विवाद व शिकायत निवारण तंत्र, चार सुविधा परिषद, निर्यात संवद्र्धन समन्वय परिषद, राजस्थान निर्यात संवद्र्धन परिषद, सीएसआर ऑथोरिटी सहित कई कदम उठाए जा चुके हैं वहीं प्रस्तावित नई औद्योगिक नीति, मुख्यमंत्री लघु उद्योग प्रोत्साहन योजना सहित औद्याोगोन्मुखी व रोजगारपरक नीतियों व कार्यक्रमों पर चर्चा व सुझाव लिए जाएंगे।
उच्च स्तरीय संभागीय औद्योगिक संवाद कार्यक्रमों को अंतिम रुप दिया जा चुका है। उदयपुर में 21 नवंबर को आयोजित औद्योगिक संवाद कार्यक्रम में अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुबोध अग्रवाल संवाद कायम करेंगे वहीं उद्योग विभाग से संयुक्त निदेशक आरके आमेरिया, रीको से वित्तीय सलाहकार अशोक पाठक और बीआईपी से नागेश को जिम्मेदारी दी गई है।
आयुक्त डॉ. मुक्तानन्द अग्रवाल ने संभागीय औद्योगिक संवाद कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि 26 नवंबर को कोटा में प्रस्तावित औद्योगिक संवाद कार्यक्रम में उद्योग व राजकीय उपक्रम मंत्री परसादी लाल मीणा संवाद कायम करेंगे। आयुक्त उद्योग अग्रवाल भी इसमें हिस्सा लेंगे, वहीं उद्योग विभाग से संयुक्त निदेशक संजीव सक्सैना, रीको से वरिष्ट डीजीएम धर्मेन्द्र कुमार शर्मा, बीआईपी से श्रीमती कविता राजोरिया जिम्मेदारी दी गई है। 25 नवंबर को बीकानेर में प्रस्तावित कार्यक्रम में अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुबोध अग्रवाल संवाद कायम करेंगे। इसमें उद्योग विभाग से संयुक्त निदेशक पीएन शर्मा, रीको से वरिष्ट डीजीएम कुलवीर सिंह और बीआईपी से सोनिया शांगरी जिम्मेदारी दी गई है। अजमेर में 29 नवंवबर को औद्योगिक संवाद कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसमें उद्योग विभाग से संयुक्त निदेशक एसएस शाह, रीको से सीजीएम डीके शर्मा और बीआईपी से नेहा गोस्वामी जिम्मेदारी दी गई है। दिसंबर के पहले पखवाड़े में जोधपुर, भरतपुर अलवर-भिवाडी और जयपुर में औद्योगिक संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जोधपुर के लिए उद्योग विभाग से संयुक्त निदेशक पीआर शर्मा, रीको से सीजीएम सुमित माथुर और बीआईपी से मदन यादव, भरतपुर के लिए उद्योग विभाग से संयुक्त निदेशक सीबी नवल, रीको से एडवाइजर एएण्डएम राजेन्द्र शर्मा और बीआईपी से अमित बोहरा, भिवाडी-अलवर के लिए उद्योग विभाग से संयुक्त निदेशक वाईएन माथुर, रीको से एडवाइजर एएण्डएम राजेन्द्र शर्मा और बीआईपी से उमेश शर्मा और जयपुर में प्रस्तावित औद्योगिक संवाद कार्यक्रम में उद्योग विभाग से अतिरिक्त निदेशक अविन्द्र लढ़डा, रीको से एडवाइजर इन्फ्रा पुखराज सेन और बीआईपी से सोनिया शांगरी जिम्मेदारी दी गई है।
आयुक्त अग्रवाल ने कहा कि संभाग स्तर पर संवाद कायम करने से औद्योगिक प्रतिष्ठानों की समस्याओं को समझने और उनके निराकरण की राह प्रशस्त होगी वहीं नए उद्योग लगाने के लिए प्रेरित किया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि निवेशिकों की उच्चाधिकारियों के साथ वन टू वन मीटिंग भी आयोजित होगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Industrial dialogue program, dialogue will be established at division level
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: industry minister parsadi lal meena, ias dr subodh agrawal, jaipur news, jaipur hindi news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved