• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राजस्थान में अब निजी चिकित्सालय और लैब में 1200 रुपए में होगी कोरोना जांच

In Rajasthan, there will now be a corona examination in a private hospital and lab for Rs 1200 - Jaipur News in Hindi

जयपुर। प्रदेश में निजी चिकित्सा संस्थानों और लैबों में कोविड-19 की जांच की निर्धारित दरे कम की गयी है। अब यह जांच 1200 रुपए में हो सकेगी।

चिकित्सा मंत्री डॉ रघु शर्मा ने बताया कि आरटी-पीसीआर टेस्टिंग किट, रिएजेन्टस, वीटीएम किट तथा अन्य कंज्यूमेबल्स की कीमतों में आयी कमी तथा आमजन को कम कीमतों पर जांच सुविधा उपलब्ध कराने को दृष्टिगत रखते हुए सवाई मानसिंह मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ चिकित्सकों एवं विषय-विशेषज्ञों के साथ विचार-विमर्श उपरान्त यह निर्णय लिया गया है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख शासन सचिव अखिल अरोडा ने इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिया है। इस आदेश के अनुसार आमजन को कम कीमतों पर सहज एवं सुलभ जांच सुविधा उपलब्ध करवाने हेतु राजस्थान महामारी अध्यादेश, 2020 की धारा 4 में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए एनएबीएल मान्यता प्राप्त एवं आईसीएमआर से कोविड-19 की जांच हेतु अनुमोदित निजी जांच प्रयोगशालाओं में कोविड- 19 की आरटी-पीसीआर जांच की अधिकतम दर 1200 रूपये मय जीएसटी निर्धारित की गयी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-In Rajasthan, there will now be a corona examination in a private hospital and lab for Rs 1200
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: corona examination, coronavirus, rajasthan news, jaipur news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved