जयपुर। राजस्थान पुलिस ने विवादित नारा 'सर से तन जुदा' देने वाले गौहर चिश्ती और उसके दोस्त मुन्नावर को हैदराबाद से गिरफ्तार किया और शुक्रवार तड़के दोनों आरोपियों को लेकर अजमेर पहुंची। दोनों आरोपियों को शुक्रवार को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
सुरक्षा कारणों से आरोपियों को दरगाह थाने की जगह क्रिश्चियन गंज थाने ले जाया गया। वहीं दरगाह थानाध्यक्ष दलबीर सिंह फौजदार ने दोनों आरोपियों से पूछताछ की।
मामला दर्ज होने के बाद से गौहर चिश्ती फरार हो गया था। वह हैदराबाद में अपने पुराने दोस्त मुन्नावर के घर जाकर छिपा था। पुलिस ने मुन्नावर को भी आरोपी को पनाह देने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।
गौरतलब है कि नूपुर शर्मा मामले में गौहर चिश्ती ने 'सर से तन जुदा' विवादित बयान दिया था। 17 जून को चिश्ती ने अजमेर की दरगाह के बाहर खड़े होकर यह विवादित नारा लगाया था। इसके बाद वह फरार हो गया। तभी से पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
23 जून को अजमेर में चिश्ती के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। कुछ दिनों बाद 28 जून को उदयपुर में कन्हैया लाल की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। चिश्ती की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने सात टीमों का गठन किया, जो पूरे देश में उसकी तलाश कर रही थी।
--आईएएनएस
खास खबर डॉट कॉम : टॉप हैडलाइंस
अमृतपाल ने जारी किया नया वीडियो, क्या कहा यहां पढें...
SCO-NSA बैठक: आतंकवाद, क्षेत्रीय अखंडता पर पाक और चीन को डोभाल का कड़ा संदेश
Daily Horoscope