• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जयपुर में हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा का शो रोका, पुलिस का एक्शन

Haryanvi singer Masoom Sharma show stopped in Jaipur, police action - Jaipur News in Hindi

जयपुर | रविवार रात जयपुर के एसकेआईटी कॉलेज में हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा का लाइव शो अचानक रोक दिया गया। पुलिस की सख्ती के चलते स्टेज पर ही परफॉर्म कर रहे मासूम को नीचे उतार दिया गया। एसीपी सांगानेर विनोद शर्मा खुद मंच पर चढ़े और डीजे बंद करवा दिया।

दरअसल, रात 10 बजे के बाद डीजे बजाने पर पाबंदी है। पुलिस को इसकी सूचना मिली, जिसके बाद एक्शन लिया गया। हालांकि, इस मामले में कोई एफआईआर दर्ज नहीं हुई है। शो में मासूम शर्मा ने अपने पॉपुलर गाने 'तेरी मीठी-मीठी बात तेरी साची लागे' गाए। लेकिन जब फैंस ने बैन हो चुके ‘खटोला-2’ गाने की मांग की, तो उन्होंने बिना म्यूजिक इसे गाना शुरू किया। जैसे ही उन्होंने म्यूजिक के साथ परफॉर्मेंस दी, पुलिस स्टेज पर पहुंच गई और शो बंद करवा दिया।
हरियाणा सरकार ने गन कल्चर को बढ़ावा देने के आरोप में 9 गाने बैन किए हैं, जिनमें से 7 गाने मासूम शर्मा के ही हैं। 'खटोला-2' भी इसी लिस्ट में शामिल है। इससे पहले गुरुग्राम में भी उनके शो को पुलिस ने बीच में बंद करवा दिया था।
पुलिस की सख्ती और फैंस की नाराजगी के चलते यह मामला सुर्खियों में आ गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Haryanvi singer Masoom Sharma show stopped in Jaipur, police action
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: haryanvi, singer, masoom sharma, jaipur, police, action, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved