• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जयपुर की हर्षिता राज ने जीता IIFA डांस मेनिया चैलेंज, नोरा फतेही संग करेंगी परफॉर्म

Harshita Raj won the IIFA Dance Mania Challenge, will perform with Nora Fatehi - Jaipur News in Hindi

जयपुर । पिंकसिटी की प्रतिभाशाली डांसर हर्षिता राज ने IIFA डांस मेनिया चैलेंज का खिताब अपने नाम कर लिया है। इस बड़ी जीत के साथ, उन्हें बॉलीवुड की मशहूर डांसर और एक्ट्रेस नोरा फतेही के साथ प्रतिष्ठित इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी अवार्ड्स (IIFA) में परफॉर्म करने का सुनहरा मौका मिला है।

हर्षिता राज ने इस प्रतियोगिता में 500+ से ज्यादा वोट हासिल कर सभी प्रतियोगियों को पीछे छोड़ते हुए पहला स्थान प्राप्त किया। उनकी शानदार परफॉर्मेंस और मेहनत ने उन्हें इस कड़ी प्रतिस्पर्धा में विजेता बना दिया। अपनी इस ऐतिहासिक जीत पर हर्षिता राज ने कहा, "IIFA डांस मेनिया प्रतियोगिता में चयनित होना मेरे लिए बहुत बड़ी और शानदार उपलब्धि है। नोरा फतेही के साथ डांस करना हमेशा से मेरे लिए एक सपने जैसा रहा है, और अब वह सपना हकीकत बनने जा रहा है।"
IIFA डांस मेनिया चैलेंज एक प्रतिष्ठित मंच है जो देशभर के बेहतरीन डांस टैलेंट को पहचान दिलाने का काम करता है। इस खिताब को जीतकर हर्षिता ने यह साबित कर दिया कि अगर जुनून और मेहनत सच्ची हो, तो कोई भी सपना पूरा किया जा सकता है।
उनकी इस उपलब्धि ने न केवल जयपुर का मान बढ़ाया है, बल्कि देशभर के उभरते डांसर्स के लिए भी प्रेरणा का काम किया है। अब सभी को बेसब्री से इंतजार है जब हर्षिता IIFA अवार्ड्स में नोरा फतेही के साथ धमाकेदार परफॉर्मेंस देंगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Harshita Raj won the IIFA Dance Mania Challenge, will perform with Nora Fatehi
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: harshita raj, iifa dance mania challenge, nora fatehi, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved