• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जेडीए स्वामित्व की सरकारी भूमि, गैर मुमकिन रास्ते एवं सड़क सीमा से हटाए अतिक्रमण

Government land owned by JDA, encroachment removed from impossible road and road border - Jaipur News in Hindi

जयपुर। जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा जोन-14 में ग्राम मथुरावाला में जेडीए स्वामित्व की सरकारी भूमि को, ग्राम श्रीराम की नांगल में रोड़ सीमा-आम रास्तें को एवं जोन-13 में ग्राम डागरवाड़ा खुर्द में गैरमुमकिन आम रास्तेें को कब्जा-अतिक्रमण मुक्त करवाया गया। साथ ही जोन-8 में नगर निगम के साथ सामूहिक अभियान के तहत टोंक रोड़ सांगानेर पुलिया से जेईसीसी तक 03 किलोमीटर तक रोड़ सीमा के अतिक्रमणों, थड़ियां, ठेलें, होर्डिंग-साइन बोर्ड इत्यादि को हटवाया जाकर रोड़ सीमा को कब्जा-अतिक्रमण मुक्त करवाया गया।

मुख्य नियंत्रक प्रवर्तन धर्मेन्द्र कुमार यादव ने बताया कि जोन-14 के क्षेत्राधिकार ग्राम मथुरावाला जिला जयपुर में तलाई के पास करीब 200 वर्गफीट जेडीए स्वामित्व की सरकारी भूमि पर स्थानीय काश्तकारों एवं भूमाफियाओं द्वारा अतिक्रमण कर पशुओं के बाड़ें हेतु पट्टियां, पिल्लर, टीनशेड इत्यादि लगाकर कब्जा-अतिक्रमण किये जाने की शिकायत प्राप्त होने पर प्रारंभिक स्तर पर ही आज जोन-14 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मशीन व मजदूरों की सहायता से ध्वस्त कर हटवाया जाकर जेडीए स्वामित्व की सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया। जेडीए द्वारा जोन-14 के क्षेत्राधिकार वाल्मीकि बस्ती ग्राम श्री राम की नांगल जयपुर में रोड़ सीमा-आम रास्तें पर अतिक्रमण कर करीब 04ग05 फीट में लैटबाथ बनाये जाने की शिकायत प्राप्त होने पर प्रारंभिक स्तर पर ही आज जोन-14 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मशीन व मजदूरों की सहायता से ध्वस्त कर हटवाया जाकर रोड़ सीमा-आम रास्तें को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया। जविप्रा स्वामित्व की सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे-अतिक्रमण करने के संबंध में संबंधित के विरूद्ध कार्यवाही बाबत् उक्त सरकारी भूमि को संरक्षित व सदुपयोग करने के संबंध में उपायुक्त जोन-14 को पत्र लिखा जावेगा। उक्त कार्यवाही उप नियन्त्रक प्रवर्तन-01 प्रवर्तन अधिकारी जोन-14 तथा प्राधिकरण में उपलब्ध जाब्ते, लेबर गार्ड एवं जोन में पदस्थापित राजस्व व तकनीकी टीम की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा सम्पादित की गई।
जेडीए द्वारा जोन-13 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित गांव डागरवाड़ा खुर्द तहसील जमवारामगढ़ के खसरा नम्बर-221 गैरमुमकिन आम रास्ता करीब 01 किलोमीटर तक मलबा, ईंटें डालकर, तारबंदी कर रास्ता अवरूद्ध कर कब्जा-अतिक्रमण किये जाने की शिकायत प्राप्त होने पर आज जोन-13 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मशीन व मजदूरों की सहायता से ध्वस्त कर हटवाया जाकर गैरमुमकिन आम रास्ते को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया। उक्त कार्यवाही उप नियंत्रक प्रवर्तन-02 प्रवर्तन अधिकारी जोन-13 तथा प्राधिकरण में उपलब्ध जाप्ते, लेबर गार्ड एवं जोन में पदस्थापित राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा सम्पादित की गई।
इसी प्रकार नगर निगम के साथ सामूहिक अभियान के तहत जोन-08 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित टोंक रोड़ सांगानेर पुलिया से जेईसीसी तक करीब 03 किलोमीटर तक रोड़ सीमा पर किये गये अतिक्रमणों, थड़ियां, ठेलें, होर्डिंग-साइन बोर्ड, लोहे-लकड़ी के टेबल, कुर्सियां, दरवाजें, तिरपाल इत्यादि अवैध कब्जें-अतिक्रमणों को आज जोन-08 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा नगर निगम के साथ मजदूरों की सहायता से हटवाया जाकर रोड़ सीमा को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया। उक्त कार्यवाही उप नियंत्रक प्रवर्तन-01 प्रवर्तन अधिकारी जोन-08 तथा प्राधिकरण में उपलब्ध जाप्ते, लेबर गार्ड एवं जोन में पदस्थापित राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा सम्पादित की गई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Government land owned by JDA, encroachment removed from impossible road and road border
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur, jaipur development authority, occupancy-encroachment, municipal corporation, chief controller enforcement, dharmendra kumar yadav\r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved