• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

आपदा प्रबंधन से नशा मुक्ति तक, कानोड़िया कॉलेज की छात्राओं ने सीखे स्वस्थ और सुरक्षित जीवन के गुर

From Disaster Management to De-addiction: Kanoria College Students Learn Skills for a Healthy and Safe Life - Jaipur News in Hindi

-राष्ट्रीय सेवा योजना की चारों इकाइयों ने लगाया एक दिवसीय शिविर; आयुर्वेदिक स्वास्थ्य जांच, मासिक धर्म स्वच्छता और नशा मुक्ति पर जागरूकता गतिविधियां आयोजित जयपुर। कानोड़िया पी.जी. महिला महाविद्यालय, जयपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना की चारों इकाइयों द्वारा दिनांक 13 अक्टूबर 2026 को विभिन्न सामाजिक एवं स्वास्थ्य संबंधी विषयों पर जागरूकता उत्पन्न करने के उद्देश्य से एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के अंतर्गत आपदा प्रबंधन, मासिक धर्म स्वास्थ्य, आयुर्वेदिक चिकित्सा एवं नशा मुक्ति से संबंधित गतिविधियां आयोजित की गईं।

अंतरराष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस के संदर्भ में कार्यक्रम अधिकारी डॉ. आंचल पुरी ने स्वयंसेविकाओं को भूकंप, चक्रवात, तूफान एवं सूखे जैसी प्राकृतिक आपदाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने महाराष्ट्र में जल संकट का उदाहरण देते हुए जल संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला। साथ ही, राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा सुझाए गए दिशा-निर्देशों की जानकारी देते हुए आपदा से पूर्व तैयारी, समय पर चेतावनी तथा सुरक्षा उपायों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। इसी क्रम में, राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान, जयपुर, आयुष मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से आयुर्वेदिक चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। इसमें महाविद्यालय की शिक्षिकाओं, छात्राओं एवं अशैक्षणिक कर्मचारियों ने स्वास्थ्य जाँच करवाई। शिविर के माध्यम से मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता, व्यक्तिगत स्वास्थ्य एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाई गई। इसके अतिरिक्त, नशा मुक्ति पर आयोजित व्याख्यान में सुश्री जैनिस हाशमी ने स्वयंसेविकाओं को नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों से अवगत कराया तथा स्वयं नशे से दूर रहने और अपने आसपास के लोगों को भी जागरूक करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सीमा अग्रवाल ने सभी गतिविधियों की सराहना करते हुए स्वयंसेविकाओं को नशामुक्त जीवन अपनाने, आयुर्वेद से जुड़ने तथा समाज में जागरूकता फैलाने का संदेश दिया। यह शिविर स्वास्थ्य जागरूकता, आपदा सुरक्षा एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने की दिशा में एक सार्थक पहल रहा। कार्यक्रम में कार्यक्रम अधिकारी डॉ. आंचल पुरी, डॉ. विजय लक्ष्मी गुप्ता, डॉ. हर्षा शर्मा, चारूल शर्मा, डॉ. मंजरी भारद्वाज एवं डॉ. दीप्ति चौहान की सक्रिय भूमिका रही।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-From Disaster Management to De-addiction: Kanoria College Students Learn Skills for a Healthy and Safe Life
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: kanoria pg mahila mahavidyalaya, jaipur, national service scheme, nss activities, one-day medical camp, disaster risk reduction, disaster management, ayurveda health camp, national institute of ayurveda, menstrual hygiene, health awareness, drug de-addiction, healthy lifestyle, social responsibility, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved