जयपुर। वन एवं पर्यावरण (स्वतंत्र प्रभार) तथा खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति राज्य मंत्री सुखराम बिश्नोई ने कहा कि पेड़ों की अवैध कटाई रोकने एवं पर्यावरण की रक्षा करना विभाग का पहला उत्तरदायित्व है। उन्होंने कहा कि अवैध कटाई रोकने के लिए पेडों की नम्बरिंग करने के पश्चात् वीडियोग्राफी करवार्ई जाए। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
वन राज्य मंत्री बिश्नोई रविवार को जिले के एक दिवसीय दौरे के दौरान कलेक्ट्रेट सभा हॉल में आयोजित बैठक में निर्देश दे रहे थे। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा लगाए गये पौधों में से अधिकतम पौधे जीवित रहे। हमारा प्रयास रहना चाहिए कि सौ पौधों में से कम से कम 80 पौधे जीवित रहे। उन्हाेंने वन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि अधिकतम फलदार पौधे नर्सरियों में तैयार किये जाये। वन भूमि पर बसी आबादियों के नियमितीकरण के संबंध में कहा कि ऎसे प्रकरण पर्यावरण मंत्रालय भारत सरकार के अधीन आते हैं।
उन्होंने कहा कि वन्य जीवों की रक्षा के लिए वन्य जीव कानून की कड़ाई से पालना की जाये। बैठक में अधिकारियों ने बताया कि वन्य जीव अधिनियम के तहत 14 प्रकरण सामने आए, जिनमें 12 प्रकरणों में चालान कर दिया गया है। जिले में सूरतगढ़ व रायसिंहनगर क्षेत्र में हरिण व मोर के शिकार संबंधी प्रकरण सामने आये हैं। नील गाय के संबंध में वन राज्य मंत्री ने कहा कि नील गाय श्रद्धा के साथ जुड़ी हुई है।
लोकसभा चुनाव 2024: राजस्थान में 11 बजे तक 22.51% मतदान दर्ज,यहां देखे 12 सीटों में कितना मतदान हुआ
लोकसभा चुनाव 2024: सुबह 11बजे तक बिहार में 20.42%,छतीसगढ़ में 28.12%,J&K में 22.60%,MP में 30.46%,महाराष्ट्र में 19.17% मतदान दर्ज
बंगाल के कूचबिहार में तृणमूल-बीजेपी कार्यकर्ताओं में झड़प के बाद भड़की हिंसा
Daily Horoscope