• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

गंदगी और लाइसेंस नियमों का उल्लंघन करने पर सांगानेर और मालवीय नगर में प्रतिष्ठान सील

Establishments sealed in Sanganer and Malviya Nagar for violating license rules and cleanliness norms - Jaipur News in Hindi

जयपुर। नगर निगम ग्रेटर जयपुर ने शहर में स्वच्छता बनाए रखने और नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए सख्त कदम उठाए हैं। आयुक्त रुक्मणि रियाड़ के निर्देशानुसार मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रश्मि कांकरिया के नेतृत्व में एक संयुक्त टीम ने मंगलवार को सांगानेर और मालवीय नगर जोन में कई प्रतिष्ठानों को सील कर दिया।

टीम ने निम्नलिखित प्रतिष्ठानों को 30 दिनों के लिए या आरएमए लाइसेंस नवीनीकरण तक, जो भी पहले हो, के लिए सील कर दिया। इनमें एआरएन होटल्स एंड रिसॉर्ट (मालवीय नगर), बिस्ट्रो 57 (वर्ल्ड ट्रेड पार्क), ब्लू बर्ड होटल एंड रेस्टोरेंट (राजा पार्क), सम्राट होटल एंड रेस्टोरेंट (सांगानेर), धर्म राज कैंटीन (संतोकबा दुर्लभजी मेमोरियल हॉस्पिटल), पिंकसिटी हॉस्पिटैलिटी सर्विसेज (मालवीय नगर), क्वींस हब प्राइवेट लिमिटेड (मालवीय नगर)। डॉ. रश्मि कांकरिया ने बताया कि इन प्रतिष्ठानों को बार-बार नोटिस देने के बावजूद लाइसेंस का नवीनीकरण नहीं कराया गया और लाइसेंस नियमों का उल्लंघन किया गया। इसके अतिरिक्त, प्रतिष्ठानों में भारी गंदगी पाई गई, जो सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए खतरा थी। मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी ने जयपुर ग्रेटर सीमा क्षेत्र में संचालित सभी प्रतिष्ठानों, जैसे होटल, रेस्तरां, कैफे, कैंटीन, मिठाई की दुकानें, बेकरी, कन्फेक्शनरी, नमकीन कारखाने और आइसक्रीम कारखानों को आरएमए ट्रेड लाइसेंस प्राप्त करने के लिए कहा है।
उन्होंने चेतावनी दी कि नियमों का पालन न करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और इसके लिए प्रतिष्ठान संचालक स्वयं जिम्मेदार होंगे। नगर निगम ग्रेटर जयपुर शहर की स्वच्छता और नागरिकों के स्वास्थ्य के प्रति प्रतिबद्ध है। यह कार्रवाई शहर में स्वच्छता बनाए रखने और नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए निगम के प्रयासों का हिस्सा है। - खासखबर नेटवर्क

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Establishments sealed in Sanganer and Malviya Nagar for violating license rules and cleanliness norms
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur, municipal corporation greater jaipur, cleanliness, rules, \r\ncommissioner rukmani riyad, joint team, chief health officer dr rashmi kankaria, sealed establishments, sanganer zone, malviya nagar zone, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved