• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

डोटासरा ने जनप्रतिनिधियों को डराकर पार्टी में शामिल कराने का लगाया आरोप, बोले - भाजपा राजस्थान में लागू करना चाहती है गुजरात मॉडल

Dotasra accuses BJP of coercing public representatives to join the party; claims BJP wants to implement the Gujarat Model in Rajasthan - Jaipur News in Hindi

जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाया है कि भाजपा राजस्थान में भी गुजरात मॉडल को लागू करना चाहती है, इसका अर्थ है जनप्रतिनिधियों को धमकाओ, डराओ और दबाव में लाकर भाजपा में शामिल करो।

भारतीय जनता पार्टी राजस्थान में सरकार के काम पर वोट मांगने की बजाय प्रशासन का दुरुपयोग करते हुए निकाय चुनाव में भाग ले रहे प्रत्याशियों को डराने धमकाने का काम कर रही है। डोटासरा ने प्रश्न किया है कि भाजपा को ऐसा क्या डर है कि बाड़ेबंदी और प्रत्याशियों की खरीद फ़रोख़्त की जा रही है। स्पष्ट है कि भाजपा के खिलाफ आम जनता में रोष है और कांग्रेस निकाय चुनाव में जीत दर्ज कर रही है इसलिए हार के डर से बौखला कर भाजपा सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर रही है जबकि सभापति के लिए चुनाव 21 को है इसलिए आज भारतीय जनता पार्टी सरकारी संसाधनों का दुरुपयोग कर अधिकारियों से कहकर बाड़ेबंदी करवा रही है।
मुख्यमंत्री कार्यालय से सभी जिला अधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि निकाय चुनाव में विजय की संभावना वाले निर्दलीय तथा अन्य प्रत्याशियों को चिन्हित कर उन पर दबाव बनाकर भाजपा की बाड़ेबंदी में पहुंचाया जाए जो की लोकतंत्र और लोकतांत्रिक सिद्धांतों पर सीधा प्रहार है। कांग्रेस पार्टी राजस्थान प्रदेश में भाजपा के इस अलोकतांत्रिक षड्यंत्र को सफल नहीं होने देगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Dotasra accuses BJP of coercing public representatives to join the party; claims BJP wants to implement the Gujarat Model in Rajasthan
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: govind singh dotasara, rajasthan congress, bjp rajasthan, rajasthan civic elections, local body elections, gujarat model, rajasthan politics, congress bjp, municipal elections, civic polls, political allegations, horse trading, political pressure, democracy, electoral politics, rajasthan government, jaipur, congress president, bjp government, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved