• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मानसरोवर-सांगानेर को जोड़ने वाली पुलिया की ऊंचाई और चौड़ाई पर विवाद, बड़े पुल की मांग जोर पकड़ रही

Dispute over the height and width of the bridge connecting Mansarovar-Sanganer, demand for a bigger bridge is gaining momentum - Jaipur News in Hindi

जयपुर। मानसरोवर के पूर्व पार्षद और भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य विवेक कालिया ने क्षेत्रीय विधायक और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मांग की है कि महारानी फार्म से मानसरोवर को जोड़ने वाली द्रव्यवती नदी पर एक और बड़े एवं ऊंचे पुल का निर्माण किया जाए।

कालिया का कहना है कि वर्तमान प्रस्ताव के अनुसार पुलिया की ऊंचाई केवल दो मीटर बढ़ाई जा रही है, जो मानसून के दौरान संभावित बाढ़ जैसी स्थितियों में पर्याप्त नहीं होगी। उनका कहना है कि वर्तमान पुलिया की सिर्फ 2 मीटर ऊंचाई बढ़ाने से सरकारी धन का अपव्यय होगा और स्थानीय निवासियों के लिए समस्या का स्थायी समाधान नहीं देगा। उन्होंने कहा कि इस बार की बारिश में पुलिया के ऊपर से लगभग दो मीटर तक पानी बहा था, जिससे क्षेत्र में बाढ़ का खतरा उत्पन्न हो गया था। ऐसे में यदि प्रस्तावित ऊंचाई केवल दो मीटर की बढ़ोतरी ही होती है, तो यह मानसरोवर और सांगानेर के निवासियों के लिए अपर्याप्त साबित हो सकती है।
विवेक कालिया का आरोप है कि पुलिया के पास सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा हो चुका है, जहां होटल, रेस्टोरेंट और शोरूम बनाए गए हैं। उनका कहना है कि कम ऊंचाई की पुलिया बनाना सिर्फ इन अतिक्रमियों को बचाने का प्रयास है। उन्होंने मांग की है कि पहले अतिक्रमण हटाकर नदी के दोनों किनारों की सरकारी जमीन को मुक्त किया जाए, ताकि पुलिया का निर्माण सही तरीके से हो सके।
कालिया ने यह भी बताया कि द्रव्यवती नदी पर पूर्व में बने त्रिवेणी नगर और बी-2 बाईपास जैसे बड़े पुल इसी तरह के संभावित बाढ़ से सुरक्षा के लिए बनाए गए थे। उनका कहना है कि महारानी फार्म और अग्रवाल फार्म के बीच का पुल भी उसी तर्ज पर होना चाहिए, ताकि मानसरोवर और सांगानेर की सघन आबादी को सुरक्षा मिल सके।
पुरानी प्रोजेक्ट रिपोर्ट को पुनः लागू करने की मांगः
कालिया ने मांग की है कि पुरानी प्रोजेक्ट रिपोर्ट के अनुसार ही बड़ी और ऊंची पुलिया का निर्माण हो। उन्होंने मुख्यमंत्री से अपील की है कि इस प्रोजेक्ट की विस्तृत जांच कर उचित कार्रवाई सुनिश्चित करें। उनके अनुसार, सांगानेर विधानसभा में भाजपा के कार्यकाल में पूर्व कैबिनेट मंत्री घनश्याम तिवाड़ी द्वारा भी बड़े पुलों का निर्माण करवाया गया था, जो पानी के बहाव को ध्यान में रखकर बनाए गए थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Dispute over the height and width of the bridge connecting Mansarovar-Sanganer, demand for a bigger bridge is gaining momentum
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur, former councillor, mansarovar, bjp state working committee, vivek kalia, demand, mla, chief minister bhajanlal sharma, high bridge, dravyavati river, maharani farm, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved