• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

फर्जी खेल प्रमाण पत्र से नौकरी पाने वाली बर्खास्त महिला शिक्षक गिरफ्तार

Dismissed female teacher arrested for getting job with fake sports certificate - Jaipur News in Hindi

जयपुर। एटीएस और एसओजी राजस्थान की टीम ने फर्जी खेल प्रमाण पत्र के जरिए तृतीय श्रेणी शिक्षक की नौकरी पाने वाली एक बर्खास्त महिला शिक्षिका को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला का नाम हेमलता गुर्जर (31) है, जो करौली जिले के हिण्डौन सिटी क्षेत्र के तिगरिया गांव की रहने वाली है।

मामला वर्ष 2021 की तृतीय श्रेणी अध्यापक भर्ती परीक्षा से जुड़ा है। इस भर्ती में राज्य सरकार ने खेल कोटे में 2 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया था। इसी दौरान ताईक्वाण्डो फेडरेशन ऑफ इंडिया, धनबाद (झारखंड) के फर्जी प्रमाण पत्रों के आधार पर कई अभ्यर्थियों के नौकरी पाने की शिकायतें सामने आई थीं। जांच में खुलासा हुआ कि फेडरेशन की फर्जी ईमेल आईडी बनाकर शिक्षा निदेशालय बीकानेर (प्रारंभिक) की नियुक्ति शाखा को फर्जी सत्यापन रिपोर्ट भेजी गई। इसी के आधार पर कई अभ्यर्थियों को शिक्षक पद पर नियुक्ति मिल गई।
एसओजी ने इस संबंध में प्रकरण संख्या 40/2024 दर्ज कर अब तक कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें फर्जी ईमेल रिपोर्ट भेजने वाला बिमलेन्दु कुमार झा, दलाल कमल सिंह और हितेश भादु, राजस्थान ताईक्वाण्डो एसोसिएशन के महासचिव दिनेश जगरवाल, फर्जी तरीके से नौकरी पाने वाला मनोज कुमार गुर्जर और महिला अभियुक्ता का पति प्रधुम्न सिंह गुर्जर शामिल हैं।
जांच में यह भी सामने आया कि हेमलता के पति ने दिनेश जगरवाल से मिलकर बिना खेल खेले ही फर्जी तरीके से भगवान महावीर ओपन नेशनल ताईक्वाण्डो चैम्पियनशिप-2017 की ताईशीट में नाम जुड़वाया और दलालों की मदद से प्रमाण पत्र का फर्जी सत्यापन कराया।
एसओजी ने बताया कि फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर नौकरी पाने वाले सभी शिक्षकों को पहले ही प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय से बर्खास्त कराया जा चुका है। फिलहाल हेमलता और उसके पति ने किन-किन लोगों की मदद से यह फर्जीवाड़ा किया, इसकी जांच जारी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Dismissed female teacher arrested for getting job with fake sports certificate
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dismissed, female teache, r arrested, getting, job, fake sports certificate, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved