• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने आंगनवाड़ी पोषाहार व्यवस्था की समीक्षा की, गुणवत्तापूर्ण पोषण सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

Deputy Chief Minister Diya Kumari Reviews Anganwadi Nutrition System; Directs Officials to Ensure Quality Nutrition - Jaipur News in Hindi

जयपुर। उप मुख्यमंत्री तथा महिला एवं बाल विकास मंत्री दिया कुमारी ने शुक्रवार को सचिवालय में महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर प्रदेश के आंगनवाड़ी केन्द्रों पर बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं धात्री माताओं को उपलब्ध कराए जा रहे पोषाहार की गुणवत्ता, वितरण व्यवस्था और पोषण संबंधी व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की।

बैठक के दौरान दिया कुमारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक आंगनवाड़ी केन्द्र पर निर्धारित मानकों के अनुरूप स्वादिष्ट, गुणवत्तापूर्ण एवं पौष्टिक आहार समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि पोषाहार वितरण प्रणाली में पारदर्शिता, नियमित मॉनिटरिंग और स्वच्छता सुनिश्चित करना अत्यंत आवश्यक है। उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने अधिकारियों को पोषण योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित कर बच्चों और माताओं के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के बच्चों और मातृशक्ति के बेहतर स्वास्थ्य, पोषण एवं सर्वांगीण विकास के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।
उन्होंने विश्वास जताया कि बेहतर पोषण व्यवस्था के माध्यम से स्वस्थ एवं सशक्त राजस्थान के संकल्प को साकार किया जा सकेगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Deputy Chief Minister Diya Kumari Reviews Anganwadi Nutrition System; Directs Officials to Ensure Quality Nutrition
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: anganwadi, nutrition scheme, diya kumari, rajasthan government, women and child development, poshan, maternal health, child welfare, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved