• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बारह बीघा भूमि पर अवैध रूप से बसी 3 कॉलोनियों को किया ध्वस्त

Demolished 3 colonies illegally settled on twelve bighas of land - Jaipur News in Hindi

जयपुर। जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा निजी खातेदारी की करीब 11 बीघा कृषि भूमि पर बसाई गई 2 अवैध कॉलोनियों और जोन-2 में निजी खातेदारी की करीब 1 बीघा कृषि भूमि पर अवैध कॉलोनी को ध्वस्त कर दिया गया।

मुख्य नियंत्रक प्रवर्तन धर्मेन्द्र कुमार यादव ने बताया कि जोन-12 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित ग्राम नींदड सनसिटी के पीछे नराना की ढाणी में करीब 8 बीघा निजी खातेदारी कृषि भूमि पर जेडीए की बिना स्वीकृति-अनुमोदन के एवं बिना भू-रूपान्तरण करवाए भूमि को समतल कर विगत दिवसों में मौका पाकर रातों-रात बनाई गई ग्रेवल-मिट्टी की सड़कें, बाउन्ड्रीवॉल और अन्य अवैध निर्माण कर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने की सूचना प्राप्त होते ही प्रारंभिक स्तर पर ही जोन-12 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मशीन व मजदूरों की सहायता से ध्वस्त कर दिया गया। संबंधित से जेडीए के ध्वस्तीकरण की कार्यवाही का नियमानुसार खर्चा-वसूली की कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। इसी तरह जेडीए द्वारा कालवाड रोड पर अवस्थित ग्राम सांचोती में करीब 3 बीघा निजी खातेदारी कृषि भूमि पर जेडीए की बिना स्वीकृति-अनुमोदन के एवं बिना भू रूपान्तरण करवाए भूमि को समतल कर ‘सीता विहार’ के नाम से विगत दिवसों में मौका पाकर रातों-रात बनाई गई ग्रेवल-मिट्टी की सड़कें, बाउन्ड्रीवाल व अन्य अवैध निर्माण कर अवैध कॉलोनी बसाने के प्रयास को विफल किया गया।
जेडीए आकेडा डूंगर में करीब 1 बीघा निजी खातेदारी कृषि भूमि पर जेडीए की बिना स्वीकृति-अनुमोदन के एवं बिना भू रूपान्तरण करवाए भूमि को समतल कर विगत दिवसों में मौका पाकर रातोंरात बनाई गई ग्रेवल-मिट्टी की सड़कें, बाउन्ड्रीवाल, निर्माणाधीन 4 मकानों के ढांचें और अन्य अवैध निर्माण ध्वस्त करके अवैध कॉलोनी बसाने का प्रयास विफल कर दिया गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Demolished 3 colonies illegally settled on twelve bighas of land
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur, jaipur development authority, demolished, illegal colonies, agricultural land, private holding, zone-2, bighas, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved