• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दौसा नगर परिषद की मतगणना कल सुबह 8 बजे से, 14 टेबलों पर होगी 54 वार्डों की गिनती

Dausa Municipal Council Vote Counting Starts Tomorrow at 8 AM; Votes from 54 Wards to be Counted Across 14 Tables - Jaipur News in Hindi

दौसा। दौसा नगर परिषद की मतगणना सोमवार को सुबह 8 बजे पीजी कॉलेज के पीजी ब्लॉक में शुरू होगी। मतगणना के लिए 14 टेबल लगाई गई हैं। 54 वार्डों के 82 बूथों के वोटों की गिनती 6 राउंड में पूरी होगी। पहले राउंड के परिणाम करीब साढ़े 8 बजे से आने की संभावना है। इसके बाद प्रत्येक राउंड के साथ वार्डों के परिणाम सामने आते जाएंगे। दोपहर तक सभी 54 वार्डों के परिणाम घोषित होने की संभावना है।दौसा नगर परिषद में कुल 55 वार्ड हैं, लेकिन वार्ड 26 में निर्विरोध निर्वाचन होने के कारण यहां वोटिंग नहीं हुई थी। रिटर्निंग अधिकारी संजू मीणा ने बताया कि पीजी कॉलेज के पीजी ब्लॉक के कमरा नंबर 13 में मतगणना होगी। एक टेबल पर दो कर्मचारी तैनात रहेंगे। 14 टेबलों पर कुल 28 कर्मचारी लगाए गए हैं। मतगणना के लिए 14 टीमें रहेंगी। प्रत्याशी, एजेंट और कर्मचारियों को सुबह 5 बजे से प्रवेश दिया जाएगा।मतगणना में कर्मचारियों की ड्यूटी के लिए सुबह 6 बजे लॉटरी निकाली जाएगी। लॉटरी के अनुसार ही कर्मचारियों को टेबल आवंटित की जाएगी। एक टेबल पर एक कंट्रोल यूनिट रहेगी। निगरानी के लिए पीजी ब्लॉक में ही कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। जांच के बाद ही अधिकृत लोगों को मतगणना स्थल पर प्रवेश दिया जाएगा। किसी को मोबाइल ले जाने की अनुमति नहीं होगी। मतगणना के दौरान सुरक्षा के लिए कॉलेज में बेरिकेडिंग की गई है। कॉलेज परिसर के अलावा आगरा रोड और शहर के अन्य प्रमुख स्थानों पर भी पुलिस जाब्ता तैनात रहेगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Dausa Municipal Council Vote Counting Starts Tomorrow at 8 AM; Votes from 54 Wards to be Counted Across 14 Tables
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dausa municipal election, dausa nagar parishad, vote counting, dausa news, rajasthan municipal election 2026, evm counting, election counting centre, dausa pg college, election results, ward election, rajasthan election, police security, municipal election results, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved