• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सबसे ज्यादा राजस्थान के IPS अफसरों पर चल रहे हैं क्रिमिनल केस

Criminal cases are being  panding on most Rajasthan IPS officers - Jaipur News in Hindi

जयपुर। राजस्थान एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। हालांकि इस बार बात खुशी की नहीं है, लेकिन नं.1 का खिताब तो मिला है। यह खिताब गृह मंत्रालय की ओर से मुहैया कराई गई सूचना के आधार पर तय हुआ है। आरटीआई के तहत गृह मंत्रालय से सूचना मांगी गई थी कि देशभर में कितने आईपीएस अधिकारियों पर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। आरटीआई में जो जानकारी मिली वो चौंकाने वाली थी।

देशभर में 66 आईपीएस अधिकारी ऐसे हैं जिन पर आपराधिक मुकदमे चल रहे हैं। इन अधिकारियों में सबसे ज्यादा आईपीएस राजस्थान के हैं। इनकी संख्या 13 है। जबकि तमिलनाडु के 8 तथा गुजरात के 7 आईपीएस अधिकारियों के खिलाफ भी आपराधिक मुकदमे लंबित हैं। यूटी कैडर (केंद्र शासित प्रदेश) के 4 तथा मणिपुर व त्रिपुरा जैसे छोटे राज्यों के भी 4 आईपीएस अधिकारियों के खिलाफ मुकदमे लंबित हैं। आरटीआई कार्यकर्ता डॉ. नूतन ठाकुर ने आरटीआई के तहत आईपीएस अधिकरियों पर लंबित चल रहे मुकदमों की जानकारी चाही थी। इस पर गृह मंत्रालय द्वारा लंबे समय तक सूचना नहीं दी गई।
हाल के एक निर्णय में केंद्रीय सूचना आयुक्त यशोवर्धन आजाद ने गृह मंत्रालय को नूतन को सूचना देने के आदेश दिए थे। इस पर गृह मंत्रालय की ओर से जानकारी दी कि वर्तमान समय में 66 आईपीएस अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक मुकदमे लंबित हैं। इनमें सर्वाधिक मुकदमे राजस्थान के 13 आईपीएस के खिलाफ हैं।
इसके अलावा छत्तीसगढ़, झारखंड, महाराष्ट्र, उत्तराखंड तथा तेलंगाना राज्य के किसी आईपीएस अधिकारियों के खिलाफ कोई मुकदमा नहीं है जबकि आंध्र प्रदेश, बिहार, जम्मू-कश्मीर, कर्नाटक, सिक्किम तथा उत्तर प्रदेश के 1-1 आईपीएस अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा लंबित है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Criminal cases are being panding on most Rajasthan IPS officers
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: criminal cases, rajasthan ips officers, home ministry, rti, rti activist, dr nutan thakur, central information commissioner, yashovardhan azad, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved