• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

वर्तमान परिप्रेक्ष्य में रचनात्मक कार्य की महत्ती भूमिका हैः डॉ संदीप दीक्षित

Creative work has an important role in the current context: Dr. Sandeep Dixit - Jaipur News in Hindi

खास खबर। जयपुर राजस्थान समग्र सेवा संघ के तत्वावधान में शुक्रवार को संघ परिसर में एक महत्वपूर्ण संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में प्रमुख वक्ता के रूप में दिल्ली से पूर्व सांसद एवं रचनात्मक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप दीक्षित ने समाज में रचनात्मक कार्यों के विस्तार देते हुए जन जागरण अभियान की माहती आवश्यकता पर प्रकाश डाला उन्होंने सृजनशीलता व कमर्शीलता के माध्यम से रचनात्मक कार्य की समाज में उपयोगिता भी दर्शाई।
संगोष्ठी में डॉक्टर विजयपाल ने देश में सभी धर्म व वर्गों में आपसी एकता एवं भाईचारा स्थापित करने पर विशेष बल दिया। राजस्थान समग्र सेवा संघ के अध्यक्ष सवाई सिंह ने महात्मा गांधी के रचनात्मक कार्य की विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए उनके आदर्शों सिद्धांतों एवं मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
संगोष्ठी में कपिल सिंह सांखला, प्यारेलाल, रामावतार शर्मा, राजेंद्र कुंभज, डॉ मीनाक्षी शेट्टी, अंकलेष कुमारी, डॉक्टर पुष्पेंद्र सिंह, धर्मेंद्र कुमार, भागचंद मीणा, रामफूल गुर्जर, मोहम्मद हसन, डॉक्टर रामनारायण मीणा, गोपाल शरण, डॉक्टर राम सिंह समोता, जय नारायण सैनी, राजपाल सिंह, कैलाश मीणा, सत्यनारायण राव, उमेश्व शर्मा, दिनेश अग्रवाल, शशांक एवं विद्याश्री सिंगल ने महत्वपूर्ण सुझाव देकर संगोष्ठी की सार्थकता जताई संगोष्ठी में भारत सेवक समाज की ओर से श्याम सुंदर जोशी ने आए हुए अतिथियों एवं प्रतिभागियों के प्रति हार्दिक आभार प्रकट किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Creative work has an important role in the current context: Dr. Sandeep Dixit
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sandeep dixit, rajasthan samagra seva sangh, public awareness campaign, creative work, social utility, keynote speaker, jaipur, special news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved