• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दिग्गज कांग्रेस नेताओं ने पार्टी प्रत्याशियों के प्रचार से बनाई दूरी, आखिर क्यों, यहां पढ़ें और सुनें

Congress leaders not campaign for the promotion of party candidates - Jaipur News in Hindi

जयपुर । जयपुर जिले की विधानसभा सीटों पर कांग्रेस पार्टी अपने बागी प्रत्याशी और रूठे नेताओं को मनाने में कामयाब नहीं हो पा रही है। कांग्रेस के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अहमद पटेल ने डैमेज कंट्रोल की कमान संभाली, लेकिन उन्हें नेताओं ने दो टूक जवाब दे दिया।

हवामहल से टिकट नहीं मिलने से नाराज कांग्रेस के नेता और पूर्व मंत्री बृजकिशोर शर्मा ने तो दो टूक पटेल को कह दिया कि हवामहल से कांग्रेस प्रत्याशी महेश जोशी भी मेरे चुनाव प्रचार में पिछली बार नहीं आए थे,तो मैं क्यों चुनाव प्रचार करूं। साथ ही उन्होंने कहा कि मैं खुद जोशी को चुनाव प्रचार के लिए बुलाने गया था, लेकिन फिर भी नहीं आए। इसी तरह कांग्रेस नेता राजीव अरोड़ा से भी कांग्रेस नेता अहमद पटेल ने मुलाकात की और चुनाव प्रचार में जुटने को कहा। इसी तरह कांग्रेस नेता संजय बापना से भी कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने मुलाकात की। वहीं पूर्व मेयर ज्योति खंडेलवाल खुद जो किशनपोल विधानसभा सीट से टिकट मांग रही थी, उन्होंने टिकट नहीं मिलने पर पहले कांग्रेस के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया। अब किशनपोल विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी अमीन कागजी के चुनाव प्रचार में नजर नहीं आ रही है। इसी तरह विद्याधर नगर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी सीताराम अग्रवाल को भी कांग्रेस के बागी प्रत्याशी विक्रम सिंह शेखावत से निर्दलीय के रूप में चुनौती मिल रही है। यही हाल कुछ आदर्श नगर विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी रफीक खान का है। आपको बता दे कि कांग्रेस पार्टी अब तक 35 बागी प्रत्याशियों को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर चुकी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Congress leaders not campaign for the promotion of party candidates
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rajasthanelection 2018, rajasthanelection2018, rajasthancongress, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved