• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

आयुक्त सिद्धार्थ महाजन की पहल: जयपुर में जलभराव से निपटने को जेडीए-नगर निगम-आपदा प्रबंधन मिलकर बनाएंगे व्यापक ड्रेनेज प्लान

Commissioner Siddharth Mahajans Initiative: JDA, Municipal Corporation, and Disaster Management to Collaborate on Comprehensive Drainage Plan to Tackle Waterlogging in Jaipur - Jaipur News in Hindi

जयपुर। जयपुर शहर में बरसात के दौरान जलभराव की समस्या के स्थाई समाधान और ड्रेनेज सिस्टम को सुदृढ़ बनाने की दिशा में जयपुर विकास प्राधिकरण ने एक बड़ी पहल की है। सोमवार को जयपुर विकास आयुक्त सिद्धार्थ महाजन की अध्यक्षता में जेडीए के चिंतन सभागार में डिजास्टर मैनेजमेंट को लेकर बैठक संपन्न हुई। बैठक में यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया कि अब जयपुर शहर के ड्रेनेज तंत्र को मजबूत करने के लिए जेडीए, नगर निगम और राज्य का आपदा प्रबंधन विभाग संयुक्त रूप से कार्य करेंगे।
बैठक में जेडीसी सिद्धार्थ महाजन ने निर्देश दिए कि तीनों विभाग आपसी समन्वय के साथ जयपुर शहर के लिए एक मेजर कॉम्प्रिहेंसिव प्लान तैयार करें। इस योजना के क्रियान्वयन और वित्तीय प्रबंधन के लिए एक विशेष फंड भी बनाया जाएगा। इस फंड में एसडीएमएफ के निर्धारित फंड के अलावा जेडीए और नगर निगम द्वारा भी राशि का योगदान दिया जाएगा।
योजना के सफल संचालन और तकनीकी निगरानी के लिए जेडीए, नगर निगम और आपदा प्रबंधन विभाग के अभियंताओं की एक संयुक्त कमेटी गठित की जाएगी, जो इस संपूर्ण कार्ययोजना का प्रबंधन संभालेगी।
बैठक में जानकारी दी गई कि जेडीए द्वारा वर्तमान में प्राथमिकता के आधार पर सांगानेर और पृथ्वीराज नगर योजना दक्षिण क्षेत्र में ड्रेनेज और आपदा प्रबंधन के लिए 250 करोड़ रुपये की कार्ययोजना तैयार की जा रही है। यह कार्ययोजना नेबकॉन (नाबार्ड कंसल्टिंग सर्विसेज) के माध्यम से बनाई गई है। जेडीसी द्वारा एक सप्ताह में इस कार्ययोजना का प्रस्ताव अंतिम मंजूरी हेतु अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह को प्रेषित करने ​के निर्देश दियें
बैठक में नगर निगम आयुक्त गौरव सैनी, निदेशक वित्त, निदेशक अभियांत्रिकी प्रथम एवं द्वितीय सहित जेडीए एवं आपदा प्रबंधन के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Commissioner Siddharth Mahajans Initiative: JDA, Municipal Corporation, and Disaster Management to Collaborate on Comprehensive Drainage Plan to Tackle Waterlogging in Jaipur
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur, rain, waterlogging, drainage system, jaipur development commissioner, siddharth mahajan, jda, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved