• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

आयुक्त डॉ. गौरव सैनी की पहल, सड़कों पर कचरा फैलाने वालों पर शिकंजा कसने उतरी स्वच्छता प्रहरी टीम, एक ही दिन में 50 हजार रुपए चालान वसूला

Commissioner Dr. Gaurav Sainis initiative, Swachhata Prahari team came out to crack down on those who spread garbage on the roads, collected 50 thousand rupees in a single day - Jaipur News in Hindi

जयपुर। नगर निगम ग्रेटर द्वारा समस्त जोनों, वार्डों में सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने एवं कचरा फेंकने वालों पर पैनी नज़र रखने के साथ-साथ दोषी व्यक्तियों से जुर्माना वसूल करने के लिए स्वच्छता प्रहरी टीम का गठन किया गया है। साथ ही स्वच्छता प्रहरी के रूप में दो गाड़ियों से यह टीम निरंतर गश्त करेगी, कचरा फेंकने वाले दोषी व्यक्तियों पर कार्रवाई करेगी। टीमों में स्वास्थ्य निरीक्षक प्रभारी, गार्ड, PIU (ZI) की टीम कार्य करेगी।

नगर निगम ग्रेटर आयुक्त डॉ. गौरव सैनी ने बताया कि शहर को स्वच्छ रखना हमारी पहली प्राथमिकता है किंतु इसमें शहरवासियों को भी जनभागीदारी निभानी होगी। फील्ड विज़िट में यह पाया गया कि अधिकतर कचरा आमजन एवं दुकानदारों द्वारा शाम के वक्त सड़कों पर डाला जाता है। इसलिए स्वच्छता प्रहरी टीम दोपहर 3 बजे से रात्रि 11 बजे तक फील्ड में रहकर कचरा फेंकने वालों पर कड़ी निगरानी करेगी तथा दोषी व्यक्तियों पर कार्रवाई भी करेगी। स्वच्छता प्रहरी की शुरूआत 8 सितंबर (सोमवार) से की गई है। टीम द्वारा मंगलवार को जगतपुरा जोन में मात्र एक ही दिन में दोषी व्यक्तियों से 50 हजार रुपये का चालान वसूला गया। दो दिन में साँगानेर एवं जगतपुरा जोन से कुल 65 हजार से भी अधिक कैरिंग चार्ज टीमों द्वारा वसूला गया।
आयुक्त ने बताया कि स्वच्छता प्रहरी टीमों द्वारा आमजन एवं दुकानदारों को सार्वजनिक सड़कों एवं जीवीपी व सीटीयू पॉइंटों पर कचरा नहीं डालने के लिए समझाइश की जा रही है। साथ ही दोषी व्यक्तियों पर मौके पर ही कार्रवाई की जा रही है।
इस प्रकार से कार्य करेगी स्वच्छता प्रहरी टीम :
स्वच्छता प्रहरी टीम स्वच्छता प्रहरी गाड़ियों के साथ प्रत्येक दिन के आवंटित जोन में जायेगी। वहाँ मुख्य व्यावसायिक बाजारों में सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने हेतु समझाइश करने के साथ-साथ प्रत्येक दुकानदार को गीला एवं सूखा कचरा अलग-अलग करने के लिए दो डस्टबिन (हरा व नीला) रखने के लिए समझाइश करेगी तथा उल्लंघन करने वालों पर चालानी कार्रवाई भी करेगी। यह टीम सोमवार से शनिवार आवंटित जोन में दोपहर 3 बजे से रात्रि 11 बजे तक कार्य करेगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Commissioner Dr. Gaurav Sainis initiative, Swachhata Prahari team came out to crack down on those who spread garbage on the roads, collected 50 thousand rupees in a single day
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur, municipal corporation greater, commissioner dr gaurav saini, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved