• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सप्ताहांत में वाणिज्यिक कर विभाग की राज्यव्यापी कार्रवाई: निर्माण, वस्त्र, आतिथ्य एवं विनिर्माण क्षेत्रों में कर अनियमितताओं के कई मामले उजागर

Commercial Tax Department Statewide Action Over the Weekend: Numerous Cases of Tax Irregularities in the Construction, Textile, Hospitality, and Manufacturing Sectors Uncovered - Jaipur News in Hindi

जयपुर । वाणिज्यिक कर विभाग द्वारा सप्ताहांत के दौरान कर चोरी, अपात्र इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) तथा अन्य कर अनियमितताओं के विरुद्ध चलाए गए विशेष अभियान में उदयपुर, जयपुर, जोधपुर, पाली, चूरू, श्रीगंगानगर तथा बीकानेर सहित राज्य के विभिन्न जिलों में सर्वे एवं जांच कार्रवाई की। प्रारंभिक जांच में निर्माण कार्य, वस्त्र उद्योग, रेस्टोरेंट एवं आतिथ्य, सुरक्षा सेवाओं तथा विनिर्माण क्षेत्र से जुड़े कई मामलों में अपात्र इनपुट टैक्स क्रेडिट, निरस्त पंजीकरण वाले करदाताओं से खरीद, कर देयता कम दर्शाने तथा अन्य कर अनियमितताओं के संकेत मिले हैं।

जोधपुर जिले के ओसियां स्थित मारुधर कंस्ट्रक्शन कंपनी के विरुद्ध की गई कार्रवाई में पात्रता से अधिक एवं अपात्र इनपुट टैक्स क्रेडिट के उपयोग का मामला सामने आया। जांच के दौरान लगभग 42 लाख रुपए की संभावित कर अनियमितता चिन्हित हुई तथा करदाता ने लगभग 38.57 लाख रुपए की राशि स्वेच्छा से जमा कराई। पाली स्थित कृष्णा टेक्सटाइल में प्रारंभिक जांच के दौरान निरस्त एवं फर्जी फर्मों से प्राप्त इनपुट टैक्स क्रेडिट का मामला सामने आया। लगभग 13.97 लाख रुपए की संभावित कर अनियमितता चिन्हित होने पर करदाता ने 1.50 लाख रुपए की कर राशि तथा दंड की राशि स्वेच्छा से जमा कराई तथा शेष राशि जमा कराने के लिए समय का अनुरोध किया।
चूरू जिले के रतनगढ़ स्थित श्री बालाजी कंस्ट्रक्शन एंड सप्लायर्स में लगभग 50 लाख रुपए के अपात्र इनपुट टैक्स क्रेडिट का मामला सामने आया। प्रारंभिक जांच में निरस्त पंजीकरण वाले करदाता से इनपुट टैक्स क्रेडिट लेने के संकेत मिले हैं और मामले की विस्तृत जांच जारी है।
उदयपुर स्थित ओमेगा लीजर लाउंज प्राइवेट लिमिटेड में रेस्टोरेंट सेवाओं पर अपात्र इनपुट टैक्स क्रेडिट लेने तथा रिवर्स चार्ज दायित्व का पालन नहीं करने के संकेत मिले। कार्रवाई के दौरान करदाता ने 11 लाख रुपए की राशि स्वेच्छा से जमा कराई।
जयपुर के वैशाली नगर स्थित कर्णी सेफ सिक्योरिटी सर्विसेज में अतिरिक्त इनपुट टैक्स क्रेडिट लेने तथा जीएसटी रिटर्न में कर देयता कम दर्शाने की अनियमितताएं सामने आईं। जांच के दौरान करदाता ने लगभग 10.17 लाख रुपए की राशि स्वेच्छा से जमा कराई।
श्रीगंगानगर जिले के सूरतगढ़ स्थित जे.बी. एंड कंपनी के विरुद्ध की गई कार्रवाई में लगभग 82.80 लाख रुपए के फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट का मामला सामने आया। जांच के दौरान यह भी पाया गया कि संबंधित कार्य से जुड़े भुगतानों को सुरक्षित रखने के लिए संबंधित एजेंसियों को आवश्यक सूचना दी गई है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।
बीकानेर जिले में भी दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई की गई। श्री राम के मामले में निरस्त पंजीकरण वाली फर्म से खरीद एवं संदिग्ध इनपुट टैक्स क्रेडिट से जुड़ी लगभग 20 लाख रुपए की संभावित कर अनियमितता सामने आई, जबकि तावरी वायरॉन के मामले में बिक्री एवं स्टॉक से संबंधित लेन-देन, कर देयता के समायोजन तथा इनपुट टैक्स क्रेडिट के उपयोग में अनियमितताओं के संकेत मिले हैं। दोनों मामलों की विस्तृत जांच जारी है।
इसी प्रकार बीकानेर जिले के बज्जू स्थित श्री कृष्णा कंस्ट्रक्शन कंपनी के विरुद्ध की गई कार्रवाई में निरस्त पंजीकरण वाले करदाता से इनपुट टैक्स क्रेडिट लेने तथा पात्रता से अधिक आईटीसी का दावा करने का मामला सामने आया। जांच के दौरान करदाता ने 5.54 लाख रुपए की राशि स्वेच्छा से जमा कराई।
इन सभी मामलों में संबंधित करदाताओं के लेखा अभिलेखों, खरीद-बिक्री विवरण तथा अन्य दस्तावेजों की विस्तृत जांच जारी है। जांच के निष्कर्षों के आधार पर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
ये कार्रवाईयां वाणिज्यिक कर विभाग की संबंधित जोनल टीमों द्वारा सप्ताहांत के दौरान संचालित विशेष अभियान के अंतर्गत की गईं।
वाणिज्यिक कर विभाग ने कहा है कि कर चोरी, अपात्र इनपुट टैक्स क्रेडिट, फर्जी बिलिंग तथा अन्य कर अनियमितताओं के विरुद्ध राज्यभर में अभियान लगातार जारी रहेगा तथा राजस्व को नुकसान पहुंचाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Commercial Tax Department Statewide Action Over the Weekend: Numerous Cases of Tax Irregularities in the Construction, Textile, Hospitality, and Manufacturing Sectors Uncovered
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: textile, hospitality, commercial tax department, tax department, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved