• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ का खेतों में संवाद: श्री अन्न गांव की ताकत है, झोटवाड़ा इसकी मिसाल बनेगा

Colonel Rajyavardhan Rathore dialogue in the fields: Shri Anna is the strength of the village, Jhotwara will become an example of this - Jaipur News in Hindi

जयपुर। झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक और राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने आज ग्राम पंचायत जौधवाड़ा का दौरा किया, जहां उन्होंने बाजरा की फसल का जायज़ा लेने के साथ खेतों में खड़े होकर किसानों से सीधी बातचीत की। उनका यह दौरा केवल निरीक्षण भर नहीं था, बल्कि एक सक्रिय जनप्रतिनिधि द्वारा ज़मीन से जुड़ी राजनीति का उदाहरण था, जिसमें किसानों की समस्याएं सुनी गईं और समाधान के स्पष्ट निर्देश दिए गए। कर्नल राठौड़ ने खेत में खड़े होकर सिंचाई, बीज वितरण, समर्थन मूल्य और विपणन से जुड़ी समस्याएं सुनीं। किसानों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि बाजरा अब केवल एक 'मोटा अनाज' नहीं, बल्कि ‘श्री अन्न’ बन चुका है, जो भारत की पोषण सुरक्षा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था का आधार बनने जा रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बाजरे को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाए जाने का ज़िक्र करते हुए कहा कि अब ज़िम्मेदारी हमारी है कि इसे गांव-गांव तक पहुंचाएं। उन्होंने यह भी कहा कि झोटवाड़ा के किसान सिर्फ परंपरागत खेती तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वे नवाचार और तकनीक को भी अपना रहे हैं। ऐसे किसानों को सरकार की हर योजनाओं से जोड़ना उनकी प्राथमिकता है। राठौड़ ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सिंचाई व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए, उन्नत बीजों का समय पर वितरण सुनिश्चित हो और ‘श्री अन्न योजना’ तथा ‘मिलेट मिशन’ के तहत किसानों को प्रशिक्षण दिया जाए। साथ ही यह भी कहा कि स्थानीय किसानों को मंडियों और बड़े बाज़ारों तक बेहतर पहुंच मिले, इसके लिए विशेष प्रयास किए जाएं।
कर्नल राठौड़ ने अपने संबोधन में कहा कि झोटवाड़ा के खेतों की हरियाली ही हमारे भविष्य की नींव है। अगर किसान मज़बूत होंगे, तो राष्ट्र भी आत्मनिर्भर बनेगा। उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि यह सिर्फ कृषि नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का अभियान है।
दौरे के दौरान बड़ी संख्या में किसान, ग्रामीण और जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। किसानों ने इस मौके पर अपनी समस्याएं खुलकर रखीं और मंत्री के समाधानात्मक दृष्टिकोण की सराहना की। स्थानीय नागरिकों ने कहा कि यह दौरा दिखाता है कि जनसेवा केवल मंचों से भाषण देने तक सीमित नहीं है, बल्कि जब एक मंत्री खेत में उतरता है और किसान के साथ खड़ा होता है, तभी असली राजनीति और सेवा का अर्थ सामने आता है।
कुल मिलाकर, कर्नल राठौड़ का यह दौरा सिर्फ एक सरकारी औपचारिकता नहीं, बल्कि श्री अन्न के माध्यम से भारत के ग्रामीण जीवन को सशक्त बनाने की दिशा में एक ठोस और ज़मीन से जुड़ा कदम था। यह स्पष्ट संकेत है कि झोटवाड़ा जैसे क्षेत्र न केवल खाद्यान्न उत्पादन में, बल्कि कृषि नवाचार और राष्ट्रीय नीतियों के क्रियान्वयन में भी अग्रणी भूमिका निभा सकते हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Colonel Rajyavardhan Rathore dialogue in the fields: Shri Anna is the strength of the village, Jhotwara will become an example of this
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: colonel, rajyavardhan rathore, dialogue, shri anna, strength, village, jhotwara, example, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved