• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने किया आरडीटीएम 2026 की एग्जीबिशन का उद्घाटन

Chief Secretary V. Srinivas inaugurated the RDTM 2026 exhibition. - Jaipur News in Hindi

जयपुर, । राजस्थान डोमेस्टिक ट्रैवल मार्ट (आरडीटीएम) के छठे संस्करण के दूसरे दिन जयपुर स्थित बी.एम. बिड़ला कन्वेंशन सेंटर में दो दिवसीय एग्जीबिशन का उद्घाटन के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। राजस्थान सरकार के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने मुख्य अतिथि के रूप में रिबन काटकर और दीप प्रज्जवलित कर एग्जीबिशन का उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद उन्होंने एग्जीबिशन का अवलोकन किया और विभिन्न स्टॉल्स पर जाकर एग्जीबिटर्स से बातचीत की। उन्होंने राजस्थान के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े पर्यटन एवं हॉस्पिटैलिटी उत्पादों, सेवाओं और नए पर्यटन अनुभवों के बारे में जानकारी ली। इस दौरान एग्जीबिटर्स ने अपने-अपने उत्पादों और पर्यटन स्थलों की विशेषताओं के बारे में उन्हें अवगत कराया। इस अवसर पर पर्यटन सचिव, शुचि त्यागी और पर्यटन आयुक्त, रुक्मणी रियार सहित राजस्थान पर्यटन के वरिष्ठ अधिकारी सहित एफएचटीआर और हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधि और पर्यटन उद्योग के अन्य प्रमुख हितधारक उपस्थित रहे। इस अवसर पर मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने कहा कि, “आरडीटीएम में देशभर से टूर ऑपरेटर्स, होटल्स, हेरिटेज प्रॉपर्टीज और पर्यटन क्षेत्र से जुड़े विभिन्न स्टेकहोल्डर्स की भागीदारी उत्साहजनक है। जिस तरह से एग्जीबिशन में फुटफॉल देखने को मिल रहा है, उससे घरेलू पर्यटन के महत्व का पता चलता है। एग्जीबिशन में होटल्स, टेक्नोलॉजी, पैलेस ऑन व्हील्स और कैरावैन जैसे विभिन्न पर्यटन उत्पादों के साथ नवाचार और सस्टेनेबल टूरिज्म से जुड़े प्रयास भी प्रदर्शित किए गए हैं। उन्होंने आगे कहा कि राजस्थान घूमने आने वाले घरेलू पर्यटकों के लिए सरकार नए नवाचारों पर काम कर रही है। एग्जीबिशन में प्रदर्शित कैरावैन का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि लंबी यात्राओं के दौरान पर्यटक कैरावैन का उपयोग कर सकते हैं, जो यात्रा को अधिक सुविधाजनक और आरामदायक बना सकती है।"
पूर्व राजपरिवार के सदस्य सवाई पद्मनाभ सिंह ने भी आरडीटीएम एग्जीबिशन का अवलोकन किया।
राजस्थान सरकार की पर्यटन सचिव, शुचि त्यागी ने कहा कि, आज पर्यटक केवल पारंपरिक पर्यटन स्थलों की यात्रा तक सीमित नहीं रहना चाहते, बल्कि ऑथेंटिक और अनुभव आधारित यात्राओं को प्राथमिकता दे रहे हैं। राजस्थान में वेडिंग, ग्रामीण, वाइल्डलाइफ, इको-टूरिज्म, वेलनेस, एडवेंचर, आध्यात्मिक, मॉनसून और माइस पर्यटन की व्यापक संभावनाएं हैं। हमारा प्रयास राजस्थान को वर्षभर के पर्यटन गंतव्य के रूप में विकसित करने के साथ-साथ कम चर्चित स्थलों, नए पर्यटन सर्किट और स्थानीय अनुभवों को बढ़ावा देना है। इससे पर्यटकों का प्रवास बढ़ेगा और पर्यटन का लाभ राज्य के विभिन्न क्षेत्रों, स्थानीय समुदायों, कारीगरों, उद्यमियों, होमस्टे संचालकों, गाइड और अन्य हितधारकों तक पहुंचेगा।”
पर्यटन आयुक्त, रुक्मणी रियार ने कहा, "आरडीटीएम के छठे संस्करण का उद्देश्य खासतौर पर मौजूदा भू-राजनीतिक परिस्थितियों को देखते हुए घरेलू पर्यटन को मजबूत करना और राजस्थान के पर्यटन क्षेत्र से जुड़े हितधारकों के लिए नए व्यावसायिक अवसर पैदा करना है। उन्होंने कम चर्चित पर्यटन स्थलों और स्थानीय पर्यटन उत्पादों को सामने लाने के लिए आरडीटीएम को जिलों तक ले जाने की नई पहल पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि प्रतिनिधियों को आमेर फोर्ट की वास्तुकला, पोलो के माध्यम से राजस्थान की खेल विरासत और राजीविका की महिला कारीगरों के हस्तशिल्प से जुड़े अनुभवों के जरिए राजस्थान की विविध पर्यटन पेशकशों से परिचित कराया जा रहा है।"
एफएचटीआर अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह शाहपुरा ने कहा कि “आरडीटीएम अब एक तरह से पर्यटन क्षेत्र का उत्सव बन चुका है। एफएचटीआर ने आरडीटीएम को जिस तरह मजबूत मंच के रूप में स्थापित किया है, उसी तरह अब पहले मारवाड़ ट्रैवल मार्ट के आयोजन की जिम्मेदारी मिली है। इस बार पहली बार देशभर से वेडिंग प्लानर्स को भी आमंत्रित किया गया है। राजस्थान में वेडिंग और एमआईसीई इंडस्ट्री के लिए नई संभावनाएं बन रही हैं। राइजिंग राजस्थान में भी पर्यटन उद्योग ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। राजस्थान की पर्यटन नीतियों के अनुरूप ग्रामीण क्षेत्रों को भी पर्यटन से जोड़ने का प्रयास है, ताकि वंचित क्षेत्रों में भी निवेश और रोजगार के अवसर बढ़ें।”
एग्जीबिशन के आगाज के साथ दो दिनों के दौरान रजिस्टर्ड बायर्स और सैलर्स के बीच पूर्व निर्धारित बी2बी बैठकें आयोजित की जा रही हैं। ये बैठकें रजिस्टर्ड सैलर्स के बूथ पर हो रही हैं, जहां बायर्स राजस्थान के विभिन्न पर्यटन एवं हॉस्पिटैलिटी उत्पादों और सेवाओं की जानकारी लेने के साथ व्यावसायिक अवसरों पर चर्चा कर रहे हैं। राजस्थान के प्रमुख बी2बी पर्यटन एवं हॉस्पिटैलिटी मार्ट के रूप में प्रसिद्ध आरडीटीएम देश के ट्रैवल और पर्यटन क्षेत्र से जुड़े प्रमुख हितधारकों को एक मंच पर लाया है। इसमें होटल व्यवसायी, लग्जरी एवं अनुभव आधारित पर्यटन सेवाएं देने वाले संस्थान, ट्रैवल एजेंट, टूर ऑपरेटर, वेडिंग प्लानर, इवेंट मैनेजर, एयरलाइंस, पर्यटन बोर्ड, नीति-निर्माता, मीडिया प्रतिनिधि और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स शामिल हैं।
इस वर्ष मार्ट में करीब 160 पवैलियंस में देशभर से करीब 300 ट्रैवल एजेंट्स और राजस्थान की 700 से अधिक प्रॉपर्टीज एवं टूर कंपनियां भाग ले रही हैं। एग्जीबिशन के माध्यम से राजस्थान के पर्यटन स्थलों, हॉस्पिटैलिटी सेवाओं और अनुभव आधारित पर्यटन उत्पादों को देशभर के प्रमुख बायर्स के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। वहीं, मार्ट में पहली बार इवेंट्स एवं वेडिंग इंडस्ट्री को भी मंच दिया गया है, जिससे राजस्थान के कम प्रसिद्ध क्षेत्रों की कला, संस्कृति, विरासत और खान-पान को व्यापक स्तर पर बढ़ावा देने का अवसर मिलेगा।
उल्लेखनीय है कि राजस्थान डोमेस्टिक ट्रैवल मार्ट 2026 का आयोजन फेडरेशन ऑफ हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म ऑफ राजस्थान (एफएचटीआर) द्वारा राजस्थान सरकार के पर्यटन विभाग के सहयोग से किया जा रहा है। आरडीटीएम को कई टूरिज़्म और हॉस्पिटैलिटी एसोसिएशन का समर्थन प्राप्त है, जिसमें होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ़ राजस्थान (एचआरएआर), राजस्थान एसोसिएशन ऑफ़ टूर ऑपरेटर्स (राटो), इंडियन हेरिटेज होटल्स एसोसिएशन (आईएचएचए), इंडियन एसोसिएशन ऑफ़ टूर ऑपरेटर्स (आईएटीओ), और एसोसिएशन ऑफ़ डोमेस्टिक टूर ऑपरेटर्स ऑफ़ इंडिया (एडीटीओआई) के साथ-साथ कई अन्य प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पर्यटन संस्थाएं शामिल हैं।
वहीं, इस वर्ष क्रेडाई टूरिज्म विंग भी आयोजन में भागीदारी कर पर्यटन के विकास में सहयोग देने की पहल की है। मार्ट का उद्देश्य राजस्थान के पर्यटन एवं हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र की विविधता को देशभर के सामने प्रस्तुत करने के साथ उद्योग से जुड़े हितधारकों के लिए नए व्यावसायिक अवसर तैयार करना है।
आरडीटीएम में प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर विशेष केक कटिंग समारोह आयोजित

आरडीटीएम 2026 के उद्घाटन समारोह में एफएचटीआर प्रतिनिधियों द्वारा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर उन्होंने मिलेट से तैयार विशेष केक काटकर प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। जोधपुर से विशेष रूप से मंगवाया गया यह मिलेट केक समारोह का खास आकर्षण रहा। इस पहल के माध्यम से राजस्थान की समृद्ध मिलेट आधारित खाद्य परंपरा और स्वस्थ जीवनशैली में इसके महत्व पर प्रकाश डाला गया। यह आयोजन प्रधानमंत्री के ‘श्री अन्न’ को बढ़ावा देने के विजन के समर्थन में किया गया, ताकि बाजरे के प्रति जागरूकता बढ़े और इसके सेवन को प्रोत्साहन मिले।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Chief Secretary V. Srinivas inaugurated the RDTM 2026 exhibition.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chief secretary v srinivas, rdtm 2026, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved