- मुख्यमंत्री ने किया केन्द्रीय बस स्टैण्ड पावटा का लोकार्पण, 113 करोड़ रुपए के कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास
जयपुर । मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि अपने कार्यकाल में उन्होंने मारवाड़ की अपनायत, भाईचारे एवं भलाई की सोच को आगे बढ़ाया है। राज्य सरकार की नीतियों से हर क्षेत्र में राज्य आगे बढ़ा है। स्वास्थ्य, शिक्षा, आधारभूत ढांचे का विकास, महंगाई राहत आदि में राज्य सरकार द्वारा किए गए कार्यों से प्रदेश का चहुंमुखी विकास सुनिश्चित हुआ है।
गहलोत सोमवार को जोधपुर के पावटा में केन्द्रीय आधुनिक बस स्टैण्ड के लोकार्पण समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने लगभग 113 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि आधुनिक सुविधाओं से युक्त इस बस स्टैण्ड से यात्रियों एवं चालकों को आवागमन में सुविधा होगी। पब्लिक ट्रांसपोर्ट हमारे लिए राजस्व अर्जित करने का माध्यम ना होकर जनसेवा का कार्य है। राज्य में महिलाओं को बस किराये में 50 प्रतिशत एवं परीक्षार्थियों को 100 प्रतिशत की छूट दी गई है। रक्षा बंधन के त्योहार पर महिलाओं को किराये में शत-प्रतिशत छूट दी गई है। जयपुर के बाद अब जोधपुर में अत्याधुनिक बस स्टैण्ड तैयार कर आमजन को समर्पित किया गया है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
केन्द्रीय बस स्टैण्ड पावटा से आमजन को मिलेगी अत्याधुनिक सुविधाएं
50.15 करोड़ की लागत से बने केन्द्रीय बस स्टैण्ड में 12 टिकट काउन्टर, एक पर्यटक सूचना केन्द्र, वातानुकुलित वेटिंग लॉज सहित 21 बसों के लिए बोर्डिंग बेस तथा 6 बसों के लिए अलाइटिंग बेस होंगे। साथ ही, बस स्टैण्ड पर 6 लिफ्ट, एटीएम, पोस्ट ऑफिस, पुलिस चौकी, डिस्पेंसरी, पार्सल कार्यालय, क्लॉक रूम एवं ड्राय पेंट्री भी होंगे। इसके अतिरिक्त बस स्टैण्ड के प्रथम तल पर स्टोर एवं रेस्टोरंेट भी उपलब्ध होंगे।
राज्य सरकार की योजनाओं से हो रहा हर वर्ग लाभान्वित
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में हर वर्ग के लिए जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित हैं। 25 लाख तक निःशुल्क उपचार, राइट टू हैल्थ, 500 रुपए में गैस सिलेण्डर, घरेलू उपभोक्ताओं को 100 यूनिट एवं कृषि उपभोक्ताओं को 2000 यूनिट निःशुल्क बिजली, 125 दिन का रोजगार, निःशुल्क अन्नपूर्णा किट, 1 करोड़ लोगों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन, कर्मचारियों के लिए आरजीएचएस एवं ओपीएस, नए जिलों का गठन, 1.33 करोड़ महिलाओं को डाटा युक्त स्मार्ट फोन, गौशालाओं एवं नन्दीशालाओं के लिए 3 हजार करोड़ रुपए का अनुदान, लम्पी रोग से मृत गायों के लिए 40,000 रुपए, दुध पर 5 रुपए प्रति लीटर अनुदान जैसी योजनाओं से हर वर्ग के लोग लाभान्वित हो रहे हैं। गत साढ़े चार वर्षों में 303 नए कॉलेज खोले गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी वर्गों के 1 करोड़ लोगों से सुझाव लेकर विजन डॉक्यूमेंट-2030 तैयार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष के रूप में डॉ. सीपी जोशी का कार्यकाल शानदार रहा है। आज पूरे देश में स्पीकर के रूप में उनके कार्य की चर्चा एवं सराहना होती है।
परियोजनाओं में अनावश्यक देरी एवं रूकावट से जनता का नुकसान
गहलोत ने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं में अनावश्यक देरी एवं रूकावट से आमजन का नुकसान होता है। पचपदरा रिफाइनरी के निर्माण में देरी से परियोजना की लागत में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि जोधपुर में मारवाड़ मेडिकल यूनिवर्सिटी, राजीव गांधी फिनटेक डिजिटल इंस्ट्यिूट, राजीव गांधी सेंटर ऑफ एडवॉन्स टेक्नोलॉजी जैसे शिक्षण संस्थानों की स्थापना से क्षेत्र के शैक्षिक विकास को गति मिलेगी। राजीव गांधी नहर के तीसरे फेज के निर्माण से पेयजल समस्या का स्थाई समाधान हो सकेगा। उन्होंने कहा कि जोधपुर में सीवरेज सिस्टम का निर्माण, गैस कनेक्शन के विस्तार, खेल अकादमी, 100 विद्यार्थियों हेतु हॉस्टल, मण्डोर उद्यान का सौन्दर्यीकरण सहित विभिन्न कार्य करवाए गए हैं। शहर में एलिवेटेड रोड के लिए डीपीआर तैयार की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में हुए अभूतपूर्व विकास कार्याेें से जोधपुर की एक अलग पहचान बनी है।
इस अवसर पर गहलोत ने आरएसआरटीसी स्मार्ट कार्ड का विमोचन भी किया। इस दौरान उन्होंने बालिकाओं को इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना के तहत स्मार्टफोन वितरीत किए। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री निःशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना के तहत राशन किट भी वितरित किए। सभी लाभार्थियों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी ने कहा कि राज्य सरकार के कार्यों से जोधपुर का स्वरूप बदला है। विकास के सभी मापदण्डों पर यह क्षेत्र आगे आया है। महिलाओं को निःशुल्क मोबाइल फोन मिलने से आने वाले समय में बच्चों तक डिजिटल शिक्षा की पहुंच बढे़गी। पूर्व प्रधानमंत्री स्वं. जवाहर लाल नेहरू ने प्रौद्योगिकी एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण के विकास पर बल दिया, जिससे देश की तकनीकी प्रगति सुनिश्चित हुई। पशुधन विकास बोर्ड के अध्यक्ष श्री रोजन्द्र सोलंकी ने कहा कि राज्य सरकार के फैसलों से प्रदेश का आधारभूत ढांचा मजबूत हुआ है। राजस्थान पथ परिवहन निगम के चौयरमेन आनंद कुमार ने कहा कि निगम कर्मचारियों के लिए ओपीएस एवं आरजीएचएस लागू कर उन्हें राहत दी गई है।
इस अवसर पर जनजातीय क्षेत्रीय विकास राज्यमंत्री अर्जुन सिंह बामनिया, विधायक मनीषा पंवार, महेंद्र बिश्नोई, किशनाराम विश्नोई, हीरालाल मेघवाल, राज्य बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष संगीता बेनीवाल, राजस्थान संगीत नाटक अकादमी की अध्यक्ष बिनाका जैश मालू, आरसीए अध्यक्ष वैभव गहलोत, राज्य मेला प्राधिकरण बोर्ड के उपाध्यक्ष रमेश बोराणा, जोधपुर महापौर कुंती देवड़ा परिहार, पूर्व सांसद बद्रीराम जाखड़, रीको के स्वतंत्र निदेशक सुनील परिहार सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ अधिकारी एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री की जोधपुर को सौगातें-
69 करोड़ 79.55 लाख रूपए के 5 कार्यों का हुआ लोकार्पण-
1. केन्द्रीय आधुनिक बस स्टेण्ड, पावटा, जोधपुर, लागत राशि लगभग 50.15 करोड़ रूपए
2. राजकीय युवा छात्रावास परिसर, जोधपुर में द्वितीय तल एवं भू-तल पर कमरों का निर्माण एवं प्रथम तल पर ऑडिटोरियम और एयर कन्डीसन का निर्माण कार्य, लागत राशि 6.50 करोड़ रूपए
3. जनजाति कन्या छात्रावास (क्षमता 50) जनजाति कन्या बहुउद्देशीय छात्रावास (क्षमता 50) एवं अतिरिक्त आयुक्त कार्यालय, जोधपुर निर्माण कार्य, लागत राशि 12.90 करोड़ रूपए
4. मण्डोर उद्यान में स्वर उद्यान, लागत राशि 24.55 लाख रूपए
5. मॉडल उप पंजीयक कार्यालय, जोधपुर
43 करोड़ 11.93 लाख रूपए के 8 कार्यों हुआ शिलान्यासः-
1. रातानाडा गणेश मंदिर परिसर की तलहटी में मसाला चौक, पहाडी की ढलान पर स्टेप गार्डन एवं अन्य विकास कार्य, लागत राशि लगभग 3.36 करोड़ रूपए
2. मुख्य झालामण्ड रोड पर स्थित अर्बन हाट में सिविल कार्य, लागत राशि लगभग 3 करोड़
3. सूरसागर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड सं. 13 उतर नगर निगम में बापु कॉलोनी, मजदुर कॉलोनी एवं विभिन्न गलियों में सीवरेज लाइन व सीसी सड़क निर्माण कार्य, लागत राशि लगभग 1.48 करोड़ रूपए
4. अमृतलाल गहलोत स्टेडियम चौनपुरा, जोधपुर में सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक एवं स्केटिंग कोर्ट, वालीबॉल कोर्ट, योगा हॉल एवं अन्य विकास कार्य, लागत राशि लगभग 10.75 करोड़ रूपए
5. सामुदायिक सेवा केन्द्र डिगाडी का निर्माण कार्य, लागत राशि 3 करोड़ रूपए
6. सामुदायिक सेवा केन्द्र पंूजला का निर्माण कार्य, लागत राशि 3 करोड़ रूपए
7. नवीन डाक बंगले का निर्माण कार्य, लागत राशि 14 करोड़ रूपए
8. पी.आर.ओ. ऑफिस भवन जोधपुर मय ऑडिटोरियम का मरम्मत, नवीनीकरण एवं निर्माण कार्य, लागत राशि लगभग 4.50 करोड़ रूपए
'डायलॉग याद कर लीजिएगा', अमिताभ की इस सलाह ने बदल दी रेखा की सोच
क्या रांची टी20 में वैभव को मिलेगा मौका, पिछले 4 मैचों में संजू का बल्ला रहा है खामोश
नाना पाटेकर के निधन पर गोवा पुलिस ने दर्ज किया 'अननेचुरल डेथ' केस, परिवार का बयान होगा दर्ज
कब से शुरू हो रहे हैं शारदीय नवरात्र, जानिए कलश स्थापना का सबसे शुभ मुहूर्त
श्रेया घोषाल और सोनू निगम की आवाज में लौटा रोमांस, 'प्रहार' के गाने 'तुझ में बसी मेरी जान' ने बांधा समां
ब्रेन स्ट्रोक से जंग : BE FAST अपनाएं, जिंदगी और मुस्कान बचाएं
'काला हिरण' फिल्म विवाद : सलमान खान को 4 हफ्ते में देना होगा जवाब, 16 दिसंबर को अगली सुनवाई
Honda Elevate Facelift लॉन्च, नए डिजाइन के साथ मिले कई प्रीमियम फीचर्स
जब 'जूली' की शूटिंग के दौरान नेहा धूपिया की मां का ध्यान रखते थे संजय कपूर, एक्ट्रेस ने किया खुलासा
'तुम मेरे हो' फिल्म का ट्रेलर रिलीज, गुरमीत चौधरी और ईशा मालवीय करते दिखे रोमांस
जब लोगों की बातें सुनकर घर लौट जाती थीं माधुरी दीक्षित, मां कहती थीं- 'इतना कमजोर नहीं होना, करके दिखाओ'
तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर को लेकर दिए बयान पर दी प्रतिक्रिया, कहा- मेरा दर्द कोई नहीं समझ सकता
नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार सूरज ढलने के बाद क्यों हुआ? बेटे मल्हार पाटेकर ने बताई वजह
द्वादशी पर गणेश रूप में सजे बाबा महाकाल, भस्म आरती में दर्शन को उमड़ा जनसैलाब
'मां से बहुत मार खाई, निशान आज तक हैं', जब रेखा ने सुनाया था बचपन में फेल होने का किस्सा
8 अक्टूबर का पंचांग: प्रदोष व्रत पर भगवान शिव की आराधना का विशेष महत्व, जानें पूजा मुहूर्त
मत्स्यासन: एक योग जो तनाव, थायराइड और पाचन को सुधारने में होता है असरदार
शारदीय नवरात्रि 2026 - किस दिन किस देवी की पूजा करें, जानें मां दुर्गा के नौ स्वरूपों का महत्व
सीईसी विवाद: विपक्ष ने की राष्ट्रपति से मुलाकात, द्रौपदी मुर्मु ने वोट चोरी के आरोप पर मांगा सबूत

सीजेपी प्रोटेस्ट को लेकर पुलिस की हाई लेवल बैठक, 20 जोन में बांटी गई नई दिल्ली

जनता ने इंडी अलायंस को पूरी तरह नकारा, उपचुनाव में जीत पर गृह मंत्री शाह का विपक्ष पर हमला
राशिफल: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आज का दिन
जब लोगों की बातें सुनकर घर लौट जाती थीं माधुरी दीक्षित, मां कहती थीं- 'इतना कमजोर नहीं होना, करके दिखाओ'
जब 'जूली' की शूटिंग के दौरान नेहा धूपिया की मां का ध्यान रखते थे संजय कपूर, एक्ट्रेस ने किया खुलासा
‘चुंबक’ के निर्देशक आतिश कपाड़िया का पहला नैरेशन याद कर बोलीं संदीपा धर, 'उन्होंने हर किरदार को खुद निभाकर सुनाया था'
क्या जान्हवी कपूर अपना ब्यूटी ब्रांड लॉन्च करने की तैयारी में हैं? एक्ट्रेस की लेटेस्ट पोस्ट ने बढ़ाई अटकलें
'डायलॉग याद कर लीजिएगा', अमिताभ की इस सलाह ने बदल दी रेखा की सोच
'मां से बहुत मार खाई, निशान आज तक हैं', जब रेखा ने सुनाया था बचपन में फेल होने का किस्सा
'वे मेरे को-स्टार, पड़ोसी और दोस्त थे', विनोद खन्ना को याद कर सिमी गरेवाल ने शेयर की पुरानी मेमोरी
राइज एंड फॉल सीजन 2 : स्वरा भास्कर और प्रियंका चाहर चौधरी में तीखी नोकझोंक, 'सिटी टास्क' में हुआ झगड़ा
विनोद खन्ना की जयंती पर भावुक हुए जैकी श्रॉफ, पुरानी तस्वीरें शेयर कर बोले- 'हमेशा दिलों में रहेंगे'
कमर दर्द से हैं परेशान? पूर्ण शलभासन से मिलेगा आराम, बढ़ेगा रक्त प्रवाह
हर रोज करें उत्थित पार्श्वकोणासन, पैरों और पेट की मांसपेशियों को मिलेगी मजबूती
गणपति विसर्जन से पहले बप्पा के दर्शन करने पहुंचीं सारा अली खान, सुरभि चंदना और करिश्मा तन्ना
पति के साथ कॉमेडी शो देखने पहुंचीं प्रीति जिंटा, मैक्स अमिनी के शो की शेयर की झलकियां
किसी भी उम्र में हो सकता है मेनिनजाइटिस, जानें इसके लक्षण, कारण और बचाव के तरीके
डायरेक्टर इशिका के काम की दीवानी हुईं अदा खान, बोलीं- मैं तो बस देखती ही रह गई
योगाभ्यास की शुरुआत प्रार्थना से करना क्यों है जरूरी, आयुष मंत्रालय ने बताया महत्व
शरीर को डिटॉक्स और रीढ़ को लचीला बनाता है अर्ध मत्स्येन्द्रासन, जानें लाभ
'इसे सुनते ही डांस करने का मन करता है', हेली शाह का नवरात्र स्पेशल सॉन्ग 'गलगोटो' रिलीज
काम से मिलने वाला सुकून है सफलता की असली निशानी- नायला ग्रेवाल
रॉ के संस्थापक आर.एन. काओ की कहानी बड़े पर्दे पर लाएंगे करण जौहर, इस दिन रिलीज होगी फिल्म
कुणाल खेमू की 'वाइब' में उर्फी जावेद का कैमियो, बोलीं-बिना सोचे हां कर दिया
अर्चना पूरन सिंह ने कॉमेडी का असली नियम बताया, कहा- साथी कलाकार को बेहतर बनाना जरूरी
लारा दत्ता ने मां के अल्जाइमर से जूझने का किया जिक्र, बोलीं, 'इसे बढ़ती उम्र की बीमारी समझकर नजरअंदाज न करें'
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
श्रीमद्भगवद्गीता के अनुसार कर्म की सिद्धि के लिए जरूरी हैं ये 5 कारक, जानिए सफलता के पीछे छिपा गहरा रहस्य
शरीर को लचीला और मन को शांत करता है गोमुखासन, जानें इसके फायदे
वास्तु शास्त्र के अनुसार रसोई के लिए सही रंगों का चुनाव और उनका महत्व
तनाव और थकान से हैं परेशान? रोज करें पश्चिमोत्तानासन, मन रहेगा शांत
बुजुर्गों के लिए योग है संजीवनी, आयुष मंत्रालय ने गिनाए नियमित अभ्यास के फायदे
'सजगता से करें अभ्यास, धैर्य से मिलेगी तरक्की', आयुष मंत्रालय ने माइंडफुल योग को लेकर दी सलाह
योग में आसनों का क्रम है जरूरी, पश्चिमोत्तानासन के बाद करें ये दो आसन
सूर्य नमस्कार से लेकर अर्ध मत्स्येन्द्रासन तक: किडनी को हेल्दी रखने के लिए रोजाना करें ये 9 योगासन
घर में तस्वीरें लगाते समय सिर्फ सुंदरता न देखें, वास्तु के अनुसार विषय और दिशा भी है मायने
योग साधना में उपयोगी मुद्राएं और बंध: मन की शांति से एकाग्रता तक, जानें इनके फायदे और सही तरीका
पेट की चर्बी से हैं परेशान? रोज करें उत्तानपादासन, जानें इसके फायदे
सारा दिन लैपटॉप पर बैठते हैं? रीढ़ की जकड़न और थकान दूर करेगा ये योगासन
गर्भावस्था में हाई बीपी को न करें नजरअंदाज, मां और बच्चे की सेहत के लिए समय पर जांच बेहद जरूरी
देखें आज 10/10/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope