जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जयपुर स्थित राजवंश पब्लिक सीनियर सैकण्डरी स्कूल के बच्चों के साथ 14 नवम्बर को बाल दिवस मनाया। 14 नवम्बर को ही राजस्थान विधानसभा में बच्चों के लिए स्पेशल विधानसभा का सत्र रखा गया था, जिसमें बच्चे ही विधायक, मंत्री, नेता प्रतिपक्ष, स्पीकर और मुख्यमंत्री बने थे। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
मुख्यमंत्री आवास पर बुलाए गए राजवंश पब्लिक सीनियर सैकण्डरी स्कूल के बच्चों के साथ ही शहर के अन्य स्कूलों के बच्चे भी उपस्थित हुए थे। राजवंश के बच्चे ही एक मात्र ऐसे बच्चे थे जो पूरी तरह से चाचा नेहरू के परिधान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मिलने पहुँचे थे। शेष स्कूलों के बच्चे अपने-अपने स्कूल की यूनिफार्म में उपस्थित हुए थे।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को राजवंश के बच्चे आदर पूर्वक समारोह स्थल पर लेकर आए जहाँ उन्होंने मुख्यमंत्री को फूल भेंट करने के साथ ही उनके साथ गुब्बारे उड़ाते हुए एक तस्वीर भेंट की। अशोक गहलोत ने इस अवसर पर बच्चों के गुब्बारे उड़ाए। कार्यक्रम के दौरान कोविड-19 का पूरा ध्यान रखा गया था। राजवंश पब्लिक स्कूल के बच्चे जहाँ चाचा नेहरू के परिधान में थे वहीं उन्होंने अपने चेहरे पर मास्क लगा रखा था।
मुख्तार अंसारी की मौत : पूर्वांचल के चार जिलों में अलर्ट, बांदा में भी बढ़ी सुरक्षा, जेल में अचानक बिगड़ी थी तबीयत
हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक कश्मीर में नजरबंद
शराब घोटाला मामला: एक अप्रैल तक ईडी की हिरासत में केजरीवाल
Daily Horoscope