• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश

Cheating on the name of getting jobs in railway,Gang busted - Jaipur News in Hindi

जयपुर। पुलिस उपायुक्त पश्चिम अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि परिवादी राजेश कुमार ने पुलिस थाना सदर पर रिपोर्ट दर्ज कराई की मेरी बहन के देवर मुकेश को रेलवे में डी ग्रुप की परीक्षा के दौरान पेपर उपलब्ध कराने के नाम पर हनुमान भाखर, विनोद, अजय व अन्य के द्वारा पांच लाख रूपये में पेपर उपलब्ध कराने हेतु कहाॅ गया। तीन लाख रूपये जयपुर में पेपर वाले दिन देने व शेष रकम रेलवे में नौकरी लगने के बाद देने की बात हुई। जिस पर परिवादी को रूपये लेकर जयपुर बुलाया गया व एक आदमी आरोपीगणों का पेपर के उतर बताने हेतु गुडगांवा भेजा गया। उसके बाद परिवादी से आरोपी अजय व विनोद दो लाख रूपये नगद ले कर फरार हो गये।

इस रिपोर्ट पर प्रकरण संख्या 430/18 धारा 420,406,120 बी भादंस में दर्ज किया गया। आरोपीगणों की दस्तयाबी हेतु अति. पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम के निर्देशन व अंतर सिह आर.पी.एस. सहायक पुलिस आयुक्त सदर जयपुर पश्चिम के सुपरविजन में थानाधिकारी थाना सदर अनिल डोरिया पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में रामकुमार हैड कानि., रामसिह कानि.6176, गंगाराम कानि. 1811, मनीष कुमार कानि. 6525, देवेन्द्र कानि. 7714 की टीम गठीत की गई थी। टीम ने आज मुखबीर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए आरोपी वनोद धानका पुत्र जयसिंह जाति धानका उम्र 50 साल निवासी गांव लुटाना पूर्ण थाना राजगढ जिला चूरू राजस्थान को दस्तायब कर गिरफ्तार किया गया। जिससे गहनता से पूछताछ की गई। अन्य आरोपीयान की तलाश जारी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Cheating on the name of getting jobs in railway,Gang busted
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: deputy commissioner of police, dcp west ashok kumar gupta, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved