जयपुर। राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की अध्यक्षता में मंगलवार को कांग्रेस विधायक दल की बैठक आयोजित हुई। बैठक के पश्चात मीडियाकर्मियों से संवाद करते हुए जूली ने भाजपा सरकार को उसकी ढाई साल की विफलताओं पर आड़े हाथों लिया और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के बयानों पर पलटवार किया।
वहीं निकाय चुनावों को लेकर जूली ने कहा कि पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ताओं तथा जेन ज़ी को प्राथमिकता दी जाएगी एवं सब मिलकर भाजपा को शिकस्त देंगे।
जनता के बीच जाने की स्थिति में नहीं भाजपा नेता: जूली नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि भाजपा के नेता अब जनता के बीच जाने की स्थिति में नहीं रहे हैं और उनकी हालत खराब हो चुकी है, जिसके चलते वे अनर्गल बयानबाज़ी पर उतर आए हैं। उन्होंने कहा कि जो भाषा अमित शाह बोल रहे थे, अब वही भाषा मुख्यमंत्री भजनलाल जी बोल रहे हैं, जबकि कांग्रेस में किसी प्रकार की कोई गुटबाज़ी या मनमुटाव नहीं है और सभी नेता आलाकमान के निर्देशन में एकजुट होकर कार्य कर रहे हैं। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
भाजपा के आंतरिक कलह और गुटबाज़ी पर करारा हमला : जूली ने भाजपा को अपने अंदरूनी हालात देखने की सलाह देते हुए कहा कि सरकार के खुद के मंत्री मुख्यमंत्री के खिलाफ धरने पर बैठ रहे हैं और यदि मंत्रिमंडल का हिस्सा ही सरकार के विरोध में धरने पर बैठ जाए तो असली गुटबाज़ी इसे कहते हैं। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि डॉ. किरोड़ी लाल मीणा खुद एसीबी कार्यालय जाकर कहते हैं कि एसीबी सही जांच नहीं कर रही है, मंत्री जी ने एक बार कहा कि मेरे फ़ोन टेप कराए जा रहे हैं। वो है गुटबाजी।
बिना पैसों के लखपति बनाने का अनूठा जादू
आगे हमला बोलते हुए जूली ने कहा कि मुख्यमंत्री 20 लाख महिलाओं को 'लखपति दीदी' बनाने का दावा कर रहे हैं, लेकिन धरातल पर कोई लखपति दीदी नज़र नहीं आ रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री को चुनौती देते हुए कहा कि सरकार आँकड़ा जारी करके बताए कि कितनी महिलाओं के खातों में एक-एक लाख रुपये डाले गए हैं ,चाहे नकद दिए गए हों या लोन के रूप में, क्योंकि बिना पैसों के लखपति बनाने का यह अनोखा जादू केवल भाजपा सरकार के पास ही है।
जर्जर सड़कें और बदहाल शिक्षा व्यवस्था से ध्यान भटका रही सरकार नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सरकार को प्रदेश की जनता की तकलीफ, सड़कों के जानलेवा गड्ढे और दिन-रात लगने वाला जाम दिखाई नहीं दे रहा है। उन्होंने सरकारी स्कूलों की बदहाली पर घेरते हुए कहा कि प्रदेश के 72 हज़ार स्कूलों की पोल न खुल जाए और कारनामे जनता के सामने न आ जाएं, इसीलिए सरकार ने स्कूलों में फोटो खिंचवाने और वीडियो बनाने पर पाबंदी लगाने का काला कानून जारी कर दिया है। उन्होंने सवाल उठाया कि झालावाड़ में बीते वर्ष गिरा स्कूल एक साल में भी नहीं बन पाया, 85 हज़ार कमरे खराब पड़े हैं, 3,768 स्कूल जर्जर घोषित हैं और शिक्षा विभाग में डेढ़ लाख पद खाली पड़े हैं ,क्या यही भाजपा सरकार की मुख्य उपलब्धियां हैं?
नाकामियों से घबराकर मुद्दों से भाग रही भाजपा जूली ने कटाक्ष करते हुए कहा कि पहले साल भाजपा डेढ़ साल में पाँच साल का काम करने का ढोल पीट रही थी, तो अब 2.5 साल बीतने पर तो कांग्रेस सरकार से चार गुना काम हो जाना चाहिए था। उन्होंने चुनौती दी कि अगर इतना ही विकास किया है तो अपने काम के नाम पर जनता से वोट मांगकर दिखाएं, लेकिन सरकार अपनी नाकामियों को छुपाने और जनता को गुमराह करने के लिए काम के बजाय यूसीसी (UCC) जैसे भावनात्मक और भ्रामक मुद्दों की आड़ ले रही है।
सदन से भागना लोकतंत्र और राजस्थान की जनता के साथ धोखा: जूली आगे बात जारी रखते हुए जूली ने कहा कि विधानसभा और लोकसभा का गठन जनप्रतिनिधियों द्वारा जनता की आवाज उठाने के लिए किया गया है, लेकिन भाजपा सरकार महज दो दिन में सत्र स्थगित करके भाग रही है ताकि जनता के सामने उसकी हकीकत उजागर न हो। उन्होंने उजागर किया कि यही बहाना छह महीने पहले फरवरी में नगर निकाय और पंचायती राज चुनावों का देकर सरकार भागी थी और अब संवैधानिक मजबूरी के तहत छह महीने के भीतर सत्र बुलाना पड़ा तो दो दिन में इतिश्री कर ली।
विफल मंत्रियों और अटकी बजट घोषणाओं को छुपाने का प्रयास :
नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया कि विधानसभा सत्र को समय से पहले समाप्त करना राजस्थान की जनता के हितों के साथ सरासर अन्याय है। उन्होंने कहा कि विपक्ष अगर सदन में जनता की समस्याओं और मुद्दों पर आवाज नहीं उठाएगा तो कहाँ उठाएगा? सरकार को जवाबदेही से तकलीफ हो रही है क्योंकि उसके मंत्री पूरी तरह विफल साबित हो चुके हैं, बजट घोषणाएं अधर में लटकी पड़ी हैं।
कमर दर्द और गर्दन की अकड़न से हैं परेशान; रोज करें ये योगासन, रीढ़ रहेगी मजबूत
सर्वांगासन-हलासन के बाद क्यों जरूरी है मत्स्यासन, जानिए काउंटर पोज का महत्व
'राइज एंड फॉल सीजन 2' का प्रोमो रिलीज, होस्ट के तौर पर नजर आएंगे वीरेंद्र सहवाग
कश्मीर जाकर सुनिधि चौहान ने पूरा किया बचपन का सपना, बोलीं-'ऐसा लगता है जैसे मैं जन्नत में हूं'
राशिफल: करियर, धन और रिश्तों के मामलों में कैसा रहेगा आपका दिन, पढ़ें 12 राशियों का फलादेश
'कुछ दर्द दिखाई नहीं देते', जानिए मानसिक पीड़ा से जुड़े 5 बड़े मिथक और उनके तथ्य
भारत ही नहीं, इंडोनेशिया में भी गूंज रहा गणपति बप्पा का नाम, ज्वालामुखी के किनारे 700 साल से विराजमान विघ्नहर्ता
राजू खेर के जन्मदिन पर अनुपम खेर ने लुटाया प्यार, कहा-तुम मेरी सबसे बड़ी ताकत हो
अक्टूबर की शुरुआत में आ सकती है होंडा एलिवेट फेसलिफ्ट, विक्टोरिस और सिएरा को देगी चुनौती
सर्दी-जुकाम जैसा दिखने वाला आरएसवी वायरस बच्चों के लिए खतरनाक, डब्ल्यूएचओ ने जारी की चेतावनी
करिश्मा कपूर ने याद किया आरके स्टूडियो का गणेश चतुर्थी सेलिब्रेशन
'महिलाएं स्वभाव से ही मल्टीटास्कर होती हैं', प्रीति जिंटा ने खोला पेशेवर और पर्सनल लाइफ के बीच बैलेंस का राज
रश्मिका मंदाना ने हाइब इंडिया से मिलाया हाथ, बोलीं- 'हर लड़की को अपने सपने को एक मौका देना चाहिए'
फ्रेंच-इंडियन रोमांस 'स्टे' में नजर आएंगी पल्लवी शारदा, बिजनेस वुमन के रोल में आएंगी नजर
'हनुमान अंश' की सफलता पर प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर बोलीं-ये किसी चमत्कार से कम नहीं
'आज पार्टी, कल जिम', स्पाइन सर्जरी के बाद शरत सक्सेना का मजाकिया अंदाज, शेयर कीं तस्वीरें
काम से छुट्टी मिलते ही टीम संग 'हनुमान अंश' देखने पहुंचीं निमरत कौर, फिल्म की जमकर की तारीफ
84 साल की उम्र में अमिताभ बच्चन ने जताया अफसोस, बोले- संगीत नहीं सीख पाया, इसका बहुत दुख है
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग,शाम को PM मोदी के साथ होगी द्विपक्षीय बैठक

पीएम मोदी से मिले वियतनामी समकक्ष ले मिन्ह, द्विपक्षीय बैठक में साझेदारी मजबूत करने पर दिया गया जोर

पीएम मोदी ने भारत को गुलामी की मानसिकता से बाहर निकाला, दुनिया में नई पहचान दिलाई : सीएम योगी
राशिफल: आज इन राशियों को करियर और धन के मामले में मिल सकता है लाभ, जानें मेष से मीन तक का हाल
'सिस्टर्स गोल', करीना कपूर ने रीक्रिएट किया बहन करिश्मा का आइकॉनिक 'जुबैदा' लुक
हमें ऐसी कहानी चाहिए जो आज भी मायने रखने वाली साधारण और खूबसूरत बातों की याद दिलाएं: मानसी पारेख
राजू खेर के जन्मदिन पर अनुपम खेर ने लुटाया प्यार, कहा-तुम मेरी सबसे बड़ी ताकत हो
गणपति बप्पा मोरया! बॉलीवुड सितारे जो हर गणेश चतुर्थी पर घर लाते हैं बप्पा
‘हैवान’ रिव्यू: अक्षय कुमार की खौफनाक मौजूदगी और सैफ अली खान का संयम बनाता है फिल्म को दमदार
बर्थडे पर कोई बड़ा जश्न नहीं करेंगी संयुक्ता, सादगी से मनाएंगी अपना खास दिन
कश्मीर जाकर सुनिधि चौहान ने पूरा किया बचपन का सपना, बोलीं-'ऐसा लगता है जैसे मैं जन्नत में हूं'
अक्षरा सिंह ने टाइगर श्रॉफ के साथ तस्वीरें शेयर कर बढ़ाई हलचल, बोलीं- 'कुछ तस्वीरें गैलरी में रखने के लिए नहीं होतीं'
रश्मिका मंदाना ने हाइब इंडिया से मिलाया हाथ, बोलीं- 'हर लड़की को अपने सपने को एक मौका देना चाहिए'
सिर्फ स्वाद नहीं, सेहत का आधार है आयुर्वेद आहार, आयुष मंत्रालय ने बताया महत्व
तनाव और अनिद्रा से हैं परेशान; रोज 10 मिनट करें शवासन, मिलेगा गहरा सुकून
12 सितंबर का पंचांग: श्रीहरि की पूजा करना फलदाई, सुबह 11:58 बजे से दोपहर 12:47 बजे तक अभिजीत मुहूर्त
भस्म आरती: गुलाब की माला और वैष्णव तिलक से सजे बाबा महाकाल, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
बिग बॉस 20: लव गिल का बॉडी शेमिंग को लेकर छलका दर्द, बोलीं-'वजन घटाया तो लोगों ने कहा- बहुत पतली लग रही हो'
'राइज एंड फॉल सीजन 2' का प्रोमो रिलीज, होस्ट के तौर पर नजर आएंगे वीरेंद्र सहवाग
खतरों के खिलाड़ी के सफर को याद कर भावुक हुए ओरी, बोले-हर मुश्किल के बाद आती है उम्मीद की किरण
'महिलाएं स्वभाव से ही मल्टीटास्कर होती हैं', प्रीति जिंटा ने खोला पेशेवर और पर्सनल लाइफ के बीच बैलेंस का राज
सलमान से जैकलीन तक, इन सितारों के घर धूमधाम से मनाया जाता है गणेश उत्सव
फ्रेंच-इंडियन रोमांस 'स्टे' में नजर आएंगी पल्लवी शारदा, बिजनेस वुमन के रोल में आएंगी नजर
शरीर और मन दोनों को स्वस्थ रखता है अर्द्धहलासन, जानें करने का सही तरीका
एक पैर पर खड़े होकर करें ये आसान योगासन, शरीर के साथ मन भी रहेगा स्थिर
छोटा फल, बड़े फायदे: औषधीय गुणों का खजाना है करौंदा, आयरन और विटामिन-सी का अच्छा स्रोत
लहसुन की 1-2 कलियां रोज करें डाइट में शामिल, दिल से लेकर पेट तक मिल सकते हैं ये फायदे
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
बालों के झड़ने से है परेशान, जानें तेल लगाने का सही समय और तरीका
छोटी-छोटी सावधानियां बरत कर मौसमी इंफेक्शन से बचें, पैरों को साफ और सूखा रखना चाहिए
पीठ की अकड़न और कब्ज से हैं परेशान, सुप्त मत्स्येंद्रासन है रामबाण उपाय
सर्वांगासन-हलासन के बाद क्यों जरूरी है मत्स्यासन, जानिए काउंटर पोज का महत्व
'कुछ दर्द दिखाई नहीं देते', जानिए मानसिक पीड़ा से जुड़े 5 बड़े मिथक और उनके तथ्य
गुर्दे की सेहत के लिए वरदान हैं ये योगाभ्यास, जानें करने का सही तरीका
प्रकृति का वरदान है लामज्जक, जोड़ों के दर्द और त्वचा रोगों में देता है आराम
सूर्य नमस्कार से लेकर अर्ध मत्स्येन्द्रासन तक: किडनी को हेल्दी रखने के लिए रोजाना करें ये 9 योगासन
रीढ़ को लचीला बनाता है तिर्यक ताड़ासन, जानें करने के सही तरीके और फायदे
योग साधना में उपयोगी मुद्राएं और बंध: मन की शांति से एकाग्रता तक, जानें इनके फायदे और सही तरीका
स्पाइन को रखना है सीधा तो करें ताड़ासन, पोस्चर सुधारने के साथ बढ़ता है आत्मविश्वास
सर्दी-जुकाम जैसा दिखने वाला आरएसवी वायरस बच्चों के लिए खतरनाक, डब्ल्यूएचओ ने जारी की चेतावनी
रोज करें भुजंगासन, कमर दर्द और तनाव से मिलेगा छुटकारा, बढ़ेगी शरीर की लचक
देखें आज 12/09/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope