• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भूपेंद्र यादव के प्रयासों में अपनी मिट्टी और समाज के प्रति समर्पण दिखता हैः कर्नल राज्यवर्धन राठौड़

Bhupendra Yadav efforts reflect his dedication towards his soil and society: Colonel Rajyavardhan Rathore - Jaipur News in Hindi

खास खबर। बहरोड़ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सबका साथ, सबका विकास के मूल मंत्र को साकार करते हुए अलवर सांसद खेल उत्सव-समर कैंप 2026 का शनिवार को बहरोड़ में शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा कि माननीय भूपेंद्र यादव द्वारा शुरू किए गए इस खेल अभियान की जितनी प्रशंसा की जाए, उतनी कम है। उनके प्रयासों में अपनी मिट्टी और समाज के प्रति समर्पण स्पष्ट दिखाई देता है। उन्होंने कहा कि ऐसे बड़े आयोजनों के पीछे अथक परिश्रम और दूरदर्शी सोच होती है। उन्होंने इस सफल आयोजन के लिए भूपेंद्र यादव और उनकी पूरी टीम को बधाई एवं साधुवाद दिया। कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा कि खिलाड़ी हमेशा बेहतर प्रतियोगिताओं, प्रशिक्षण और अवसरों की प्रतीक्षा करते हैं। उन्होंने बताया कि समर कैंप में अंतरराष्ट्रीय कोच, भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के प्रशिक्षक और नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के विशेषज्ञ खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने आए हैं। दस दिनों तक खिलाड़ी खेल कौशल के साथ-साथ सॉफ्ट स्किल्स, फिजियोथेरेपी और स्पोर्ट्स साइकोलॉजी जैसे महत्वपूर्ण विषयों की भी जानकारी प्राप्त करेंगे।
उन्होंने कहा कि आज के युवाओं को जो सुविधाएं उपलब्ध हैं इसलिए युवाओं को इन अवसरों का अधिकतम लाभ उठाना चाहिए और अपने साथियों को भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना चाहिए। कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा कि यह खेल उत्सव भविष्य के चैंपियन तैयार करने का अभियान है।
कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा कि राजस्थान के खिलाड़ी तैयार करने के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का विजन है उसमें अभी जल्द ही बच्चों का चयन किया जाएगा। इन्हें दस साल की ट्रेनिंग दी जाएगी, ताकि वो पदक जीतने के लिए तैयार हो सके।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘खेलो इंडिया’ अभियान ने देश के युवा खिलाड़ियों को नई पहचान और अवसर प्रदान किए हैं। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे खेलों को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं, निरंतर मेहनत करें और देश का नाम रोशन करें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Bhupendra Yadav efforts reflect his dedication towards his soil and society: Colonel Rajyavardhan Rathore
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: behror, special news, alwar mp sports festival, summer camp 2026, colonel rajyavardhan rathore, bhupendra yadav initiative, sabka saath sabka vikas, youth sports promotion, alwar parliamentary constituency, sports infrastructure inauguration, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved