• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कानोड़िया पीजी महिला महाविद्यालय में बैंकिंग-फाइनेंस एंड इंश्योरेंस सर्टिफिकेट कोर्स का समापन, 42 छात्राओं को मिला इंटर्नशिप अनुभव

Banking, Finance, and Insurance Certificate Course Concludes at Kanoria PG Mahila Mahavidyalaya; 42 Students Gain Internship Experience - Jaipur News in Hindi

जयपुर। कानोड़िया पीजी महिला महाविद्यालय, जयपुर के द्वारा 8 मई को इंटर्नशिप एवं कौशल विकास प्रमाण-पत्र पाठ्यक्रमों के तहत बजाज फिनसर्व के सहयोग से बैंकिंग फाइनेंस एंड इंश्योरेंस में सर्टिफिकेट कोर्स के सफलतापूर्वक समापन पर प्रमाण-पत्रों का वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इन विशेष पाठ्यक्रमों का उद्देश्य अकादमिक ज्ञान और उद्योग की आवश्यकताओं के बीच की दूरी को कम करना है। तीन माह की अवधि में 42 छात्राओं को इंटर्नशिप के माध्यम से वास्तविक परियोजनाओं पर कार्य करने का अवसर मिला, जिससे उनकी वित्तीय एवं बीमा दक्षता के साथ-साथ व्यावसायिक नैतिकता का भी विकास हुआ। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. सीमा अग्रवाल ने बताया कि विशेष रूप से महिला सशक्तिकरण के लिए रोजगार और कौशल वृद्धि वर्तमान परिदृश्य की प्राथमिकता है और इस सर्टिफिकेट कोर्स एवं इसकी करियर में उपयोगिता की विस्तृत जानकारी दी। इस कोर्स की संयोजक डॉ. भारती गोधवानी ने छात्राओं को बधाई देते हुए संचार कौशल, बीमा बैंकिंग और वित्त के ज्ञान को विकसित करके इस पाठ्यक्रम के माध्यम से व्यक्तिगत विकास पर बात की।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Banking, Finance, and Insurance Certificate Course Concludes at Kanoria PG Mahila Mahavidyalaya; 42 Students Gain Internship Experience
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: kanodia pg women college, jaipur, bajaj finserv, banking finance insurance course, skill development, internship program, women empowerment, certificate distribution, vocational training, dr seema agrawal, dr bharti godhawani, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved