• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कानोड़िया पीजी महिला महाविद्यालय में आयुर्वेदिक स्वास्थ्य शिविर, 200 लोगों को मिला परामर्श

Ayurvedic Health Camp at Kanoria PG Mahila Mahavidyalaya; 200 People Receive Consultation - Jaipur News in Hindi

-राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान के चिकित्सकों ने छात्राओं और कर्मचारियों की स्वास्थ्य समस्याओं का किया समाधान, निःशुल्क आयुर्वेदिक दवाइयां भी वितरित जयपुर। कानोड़िया पी.जी. महिला महाविद्यालय, जयपुर के इंडियन नॉलेज सिस्टम (आईकेएस) केन्द्र के अंतर्गत राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान, ’’आयुष मंत्रालय, भारत सरकार’’ के प्रसूति तंत्र एवं स्त्री रोग विभाग के सहयोग से आयुर्वेदिक स्वास्थ्य परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. सीमा अग्रवाल ने बताया कि भारतीय ज्ञान परंपरा में आयुर्वेद का विशेष महत्त्व है। इस प्रकार के आयोजनों का उद्देश्य पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सजग करना है। प्राचार्य के साथ केंद्र की संयोजक एवं उप-प्राचार्य डॉ. रंजना अग्रवाल और सभी सदस्यों ने चिकित्सकों का स्वागत किया। इस शिविर में लगभग 200 लोगों ने स्वास्थ्य संबंधी परामर्श प्राप्त किया। स्त्री रोग विभाग की अध्यक्ष प्रो. भारथी कुमारमंगलम एवं उनकी टीम ने महाविद्यालय के समस्त कर्मचारियों एवं छात्राओं की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का निवारण किया। शिविर में निःशुल्क आयुर्वेदिक दवाईयाँ भी प्रदान की गई। कार्यक्रम के माध्यम से आयुर्वेद की उपयोगिता, स्वास्थ्य संरक्षण तथा भारतीय ज्ञान परंपरा की प्रासंगिकता को रेखांकित किया गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Ayurvedic Health Camp at Kanoria PG Mahila Mahavidyalaya; 200 People Receive Consultation
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: kanoria pg mahila mahavidyalaya, jaipur news, ayurvedic health camp, national institute of ayurveda, ministry of ayush, indian knowledge system, women health, gynecology consultation, free ayurvedic medicines, health awareness, ayurveda in india, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved