• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

रिटायर्ड आईएएस का बेटा गिरफ्तार, नोटबंदी में की थी 70 करोड़ रुपए की हेराफेरी

Arrest of the son of retired IAS, - Jaipur News in Hindi

जयपुर । आदर्श क्रेडिट कॉपरेटिव सोसायटी लिमिटेड (एसीसीएसएल) के जरिए चौदह हजार करोड़ रुपए के घोटाले के मामले में प्रदेश के रिटायर्ड आईएएस के बेटे राजेश्वर सिंह को एसओजी ने रविवार को गिरफ्तार किया है। रिटायर्ड आईएसएस पुत्र ने निवेशकों को धोखा देकर नोटबंदी में सत्तर करोड़ रुपए की हेरा-फेरी की थी। एसओजी टीम ने उसे अन्य छह जनों के साथ न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें 31 मई तक रिमांड पर सौंपा गया है। वहीं, पांच जनों को एसओजी की टीम सोमवार को वापस कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी। वहीं, दिल्ली से मुकेश मोदी और राहुल को प्रोडक्शन वारंट पर लाया जाएगा। एसओजी के एएसपी करण शर्मा ने बताया कि आदर्श क्रेडिट कॉपरेटिव सोसायटी लिमिटेड के जरिए 14 हजार करोड़ रुपए के घोटाला में एसओजी की ओर से गिरफ्तार 11 पदाधिकारियों से पूछताछ में खुलासा किया। प्रदेश के रिटायर्ड आईएएस महावीर सिंह के बेटे राजेश्वर सिंह ने निवेशकों को धोखा देकर नोटबंदी में 70 करोड़ रुपयों की हेराफेरी की थी। आदर्श क्रेडिट कॉपरेटिव सोसायटी लिमिटेड की बनाई गई 187 क पनियों में से 50 में निदेशक के तौर पर वह काम कर रहा था और अन्य में पार्टनर की भूमिका में था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Arrest of the son of retired IAS,
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: adarsh credit cooperative society limited, sog rajasthan, sog jaipur, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved