• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अरावली एक्सप्रेस अब अमरापुर अरावली एक्सप्रेस हुई, सिंधी समाज ने आभार जताया

Aravali Express is now Amrapur Aravali Express, - Jaipur News in Hindi

जयपुर। शिक्षा राज्य मंत्री वासुदेव देवनानी की पहल पर रेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा अरावली एक्सप्रेस का नाम बदल कर अमरापुर अरावली एक्सप्रेस किया गया है। अमरापुर, जयपुर स्थित सिंधी समाज का देश के प्रमुख और पवित्र 300 दरबार का शीर्ष है। देश के कोने-कोने से इस स्थान पर सिंधी समुदाय के लोग आते हैं।

राज्य के सिंधी समाज ने देवनानी की इस पहल को समाज के लिए सौगात बताते हुए इसके लिए उनका आभार जताया है।उल्लेखनीय है कि शिक्षा राज्य मंत्री निरंतर इसके लिए प्रयासरत थे। उन्होंने पूर्व रेल मंत्री सुरेश प्रभु से भी इस संबंध में आग्रह किया था। हाल ही में देवनानी ने रेल मंत्री पीयूष गोयल से दिल्ली में व्यक्तिशः भेंट कर भी अरावली एक्सप्रेस का नामकरण सिंधी समाज की भावनाओं को ध्यान में रखते अमरापुर अरावली एक्सप्रेस किये जाने का आग्रह किया था। शिक्षा राज्य मंत्री ने केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल का इसके लिए आभार जताया है। उन्होंने कहा कि यह पवित्र स्थल से जुड़ी जनभावनाओं का सम्मान है। श्री अमरापुर संस्थान, एमआई रोड़ जयपुर, पूज्य सिंधी समाज, नवयुवक सिंधी समाज मंडल तथा सिंधी समाज के प्रतिनिधियों ने शिक्षा राज्य मंत्री की पहल पर अरावली एक्सप्रेस का नाम अमरापुर अरावली एक्सप्रेस किये जाने पर प्रसन्नता जताते हुए उनका आभार जताया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Aravali Express is now Amrapur Aravali Express,
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rajasthan, jaipur, rail minister piyush goyal, aravali express, amrapur aravali express, sindhi society, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved