• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राज्य के सभी जिलों में अब खोले जा सकेंगे निजी शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान

All the districts of the Rajasthan will be opened Private teacher training institute - Jaipur News in Hindi

जयपुर। राज्य सरकार द्वारा लिए गए एक महत्वपूर्ण निर्णय के तहत अब प्रदेश के सभी 33 जिलों में राष्ट्रीय अध्यापक प्रशिक्षण संस्थान के निर्धारित मानदंडो के अनुसार प्रारंभिक शिक्षा में दो वर्षीय डिप्लोमा इन एजूकेशन और डिप्लोमा इन फीजीकल एजूकेशन प्रशिक्षण के कोर्स संचालन के संस्थान खोले जा सकेंगे। शिक्षा राज्य मंत्री वासुदेव देवनानी की अध्यक्षता में सोमवार को शासन सचिवालय में आयोजित विशेष बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक के बाद देवनानी ने बताया कि पहले राज्य के जिन जिलों में 10 से कम राजकीय एवं निजी प्रारंभिक शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान थे, केवल उन्हीं में नवीन शिक्षण प्रशिक्षण सस्थानों को मान्यता प्रदान करने अथवा वहां सीटों की वृद्धि के आवेदन आमंत्रित किए जाते रहे हैं। इस बार राज्य सरकार ने सभी 33 जिलों के लिए भी इस संबंध में स्वीकृति प्रदान करने का निर्णय लिया है। उन्हाेंने बताया कि राज्य सरकार की अनुमति के बाद अब नियमानुसार इस संबंध में राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद् की अनुमति मिलने पर इन संस्थानों को खोले जाने और पहले से संचालित संस्थानों में सीट वृद्धि की प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ हो सकेगी।
देवनानी ने बताया कि केन्द्र सरकार के निर्देशों के अंतर्गत निजी शिक्षण संस्थानों में बगैर प्रशिक्षित शिक्षकों की नियुक्ति नहीं किए जाने और शिक्षण प्रशिक्षण के पूर्व के संस्थानों में सीटों की वृद्धि के लिए बढ़ी मांग को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
उन्होंने बताया कि इसके लिए राज्य सरकार तथा राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद्, नई दिल्ली के स्तर पर निर्धारित मानदंडों एवं पात्रता पूरी करने वाले निजी शिक्षण सस्थानों को नवीन निजी शिक्षक शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान खोले जाने और पहले से खुले संस्थानों को सीटों में अभिवृद्धि करने के लिए आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे। इसी आधार पर इन्हें राज्य सरकार द्वारा अनापत्ति दिए जाने की प्रक्रिया प्रारंभ हो सकेगी।
शिक्षा राज्य मंत्री ने बताया कि इस समय प्रदेश में 283 निजी शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान तथा 32 राजकीय बीएसटीसी और शारीरिक शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान चल रहे हैं। इनमें अभी 19 हजार 970 प्रशिक्षणार्थियों के प्रवेश की क्षमता है।
एनसीटीई के निर्धारित मानदंडों के अनुसार प्रदेश के सभी जिलों में नवीन निजी शिक्षण संस्थान खोले जाने की प्रक्रिया और पहले से संचालित संस्थानों में सीटों की अभिवृद्धि के लिए दी जाने वाली स्वीकृति की प्रक्रिया से राज्य में अब शिक्षक प्रशिक्षण की वृहद स्तर पर बढ़ी मांग को पूरा किया जा सकेगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-All the districts of the Rajasthan will be opened Private teacher training institute
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rajasthan news, private teacher training institute will be opened, minister of education, vasudev devanani, jaipur news, national council for teacher education, new delhi, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved