जयपुर। हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के पिता अजय सिंह चौटाला ने कांग्रेस को अछूत करार दे दिया है। उनका कहना है कि हमारी पार्टी हमेशा कांग्रेस विरोधी राजनीति की अगुवाई करता रहा है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
जेजेपी महासचिव संजय चोपड़ा के आवास पर अजय सिंह चौटाला ने भाजपा के साथ गठबंधन कर सरकार बनाने को लेकर कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा की आलोचना का जवाब देते हुए कहा कि 'आरोप लगाने वालों का तो काम ही आरोप लगाना होता है। उनको सपोर्ट करें तो उनको अच्छा लगे। अजय चौटाला ने आगे बताया कि कांग्रेस, जिसके खिलाफ हम पैदा हुए, सारी उम्र लड़ाई लड़ी, उसके साथ खड़ा होना तो दूर, उससे हाथ मिलाना भी बहुत दूर की बात है, वो तो हमारे लिए एक तरह से अछूत है।
आपको बताते जाए कि गत सप्ताह हरियाणा विधानसभा चुनाव के आए नतीजों में भाजपा को 40 सीटें आई हैं। वहीं कांग्रेस 31 सीटों पर जीत दर्ज की है। पहली बार चुनाव लड़ रही जननायक जनता पार्टी के खाते में 10 सीटें आई थी।
First Phase Election 2024 : पहले चरण में 60 प्रतिशत से ज्यादा मतदान, यहां देखें कहा कितना मतदान
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
पहले चरण के बाद भाजपा का दावा : देश में पीएम मोदी की लहर, बढ़ेगा भाजपा की जीत का अंतर
Daily Horoscope