जयपुर। मानव कल्याण और समाज सेवा के क्षेत्र में अक्षय पात्र फाउंडेशन पिछले 23 सालों से लगातार अहम् भूमिका निभा रहा है, अपने इसी निस्वार्थ सेवा भाव के लिए यह फाउंडेशन देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी जानी जाती है। इस संस्था का मकसद यह है की देश में कोई भी गरीब बच्चा भूख की वजह से अपनी पढ़ाई नहीं छोड़े, अपने इसी लक्ष्य की पूर्ति के सफ़र में अक्षय पात्र ने हाल ही में पूरी दुनिया में विशेष उपलब्धि हासिल की है।
यह ऐतिहासिक उपलब्धि है चार अरब थाली परोसने की। जिसका उत्सव हाल ही में संयुक्त राष्ट्र में मनाया गया है।
संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में एक विशेष कार्यक्रम 'खाद्य सुरक्षा में उपलब्धि: सतत विकास लक्ष्यों की दिशा में भारत की प्रगति' का आयोजन किया। इस आयोजन में भारतीय सामाजिक संगठन अक्षय पात्र फाउंडेशन के अध्यक्ष मधु पंडित दास, इंफोसिस के संस्थापक सदस्य एनआर नारायणमूर्ति और नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी भी शामिल हुए।
इस खास मौके पर भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अक्षय पात्र फाउंडेशन के लिए बधाई सन्देश भेजा, उन्होंने कहा कि उन्हें अक्षय पात्र फाउंडेशन की पूरी टीम पर गर्व और बेहद खुशी महसूस हो रही है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
पीएम मोदी ने चार अरब थाली परोसने को ऐतिहासिक उपलब्धि बताया।
हरे कृष्ण मूवमेंट जयपुर के अध्यक्ष अमितासन दास ने इस उपलब्धि पर आभार प्रकट करते हुए कहा कि हमें गर्व है की यह संस्था अपने मकसद में कामयाब हुई है। अक्षय पात्र फाउंडेशन का मिशन है कि देश में कोई भी गरीब बच्चा भूख की वजह से अपनी पढाई नहीं छोडे और इसी लक्ष्य में अगर सबका साथ हमें इसी तरह मिलता रहा तो इस क्षेत्र में यह संस्था और नए कीर्तिमान स्थापित करेगी।
कर्तव्य पथ पर राष्ट्रपति मुर्मू ने फहराया तिरंगा, 21 तोपों ने दी सलामी
76वां गणतंत्र दिवस समारोह : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उदयपुर सर्किट हाउस पर फहराया राष्ट्रीय ध्वज
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गणतंत्र दिवस पर पर फहराया तिरंगा, बोले एकता के सूत्र में बांधने में सफल रहा संविधान
Daily Horoscope