• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अभा गुर्जर महासभा ने नव चयनित प्रशासनिक अधिकारियों को किया सम्मानित

Abha Gurjar Mahasabha honored newly selected administrative officers - Jaipur News in Hindi

जयपुर। अखिल भारतीय गुर्जर महासभा राजस्थान की प्रदेश कार्यकारिणी एवं जिला कार्यकारिणी शपथ ग्रहण समारोह एवं नव चयनित प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान समारोह रविवार को राजस्थान चैंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्री में आयोजित किया गया।

इस दौरान हेरिटेज नगर निगम महापौर मुनेश गुर्जर को प्रदेशाध्यक्ष महिला इकाई राजस्थान, मनमोहन कागणा को कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष, अशोक गुर्जर को प्रदेश महामंत्री, विजेंद्र कसाना को प्रदेश मंत्री, लक्ष्मण सिंह गुर्जर को प्रदेश उपाध्यक्ष, नवदीप कसाना को प्रदेश मंत्री युवा इकाई, किरण गुर्जर को प्रदेश मंत्री महिला इकाई, करण डोई को युवा अध्यक्ष जयपुर, ममता गुर्जर को प्रदेश उपाध्यक्ष महिला इकाई आदि कई सम्माननीय जनों को नियुक्ति पत्र देकर पदाधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया। कार्यक्रम के इस अवसर पर अखिल भारतीय गुर्जर महासभा द्वारा नव चयनित प्रशासनिक अधिकारियों को भी सम्मानित किया गया। नगर निगम जयपुर हेरीटेज महापौर मुनेश गुर्जर ने कहा कि आज मुझे बहुत बड़ी जिम्मेदारी मिली है। मैं आप सभी से वादा करती हूं कि महिला इकाई की प्रदेशाध्यक्ष होने के नाते अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के स्टेज पर कभी साफा नहीं पहनूंगी क्योंकि अगर हम ही सम्मान करेंगे तो काम कब करेंगे। मैं चाहती हूं कि हम हमारे इतने बच्चों को साफा पहनायें कि पूरे भारत में हमारे बच्चे दिखाई दें। मुझे आज जो दायित्व मिला है उसके लिए मैं आप सभी को विश्वास दिलाती हूं कि समाज को जब भी मेरी जरूरत हुई तो मैं पूरी निष्ठा से समाज कल्याण के लिए कार्य करूंगी।
इस दौरान कार्यक्रम में विजय सिंह गुर्जर पुलिस कमिश्नर सूरत गुजरात, प्रदेश अध्यक्ष राम प्रसाद धाभाई, बच्चू सिंह बैंसला राष्ट्रीय संगठन महामंत्री, कामनी गुर्जर कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा, सुंदर चौधरी राष्ट्रीय सचिव, हेरिटेज नगर निगम महापौर मुनेश गुर्जर सहित कई जनप्रतिनिधि व गणमान्य नागरिक आदि उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Abha Gurjar Mahasabha honored newly selected administrative officers
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur, akhil bharatiya gurjar mahasabha rajasthan, state executive, district executive, swearing-in ceremony, felicitation, newly selected administrative officers, rajasthan chamber of commerce and industry, sunday, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved