जयपुर। कलमकार मंच के तत्वावधान में आज राजस्थान चेम्बर ऑफ़ कॉमर्स के सभागार में सुप्रसिद्ध चित्रकार चंद्रप्रकाश गुप्ता की बहुप्रतीक्षित पुस्तक “शौर्य और शहादत को सलाम” का गरिमामय लोकार्पण किया गया। यह आयोजन केवल एक पुस्तक विमोचन नहीं, बल्कि देश के अमर शहीदों के प्रति श्रद्धा, कृतज्ञता और सामूहिक स्मृति का भावपूर्ण उत्सव बन गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि शहीदों के चित्र बनाकर उन्हें उनके परिजनों को भेंट करना चंद्रप्रकाश गुप्ता का अत्यंत स्तुत्य, संवेदनशील और अनुकरणीय कार्य है। उन्होंने कहा कि आज के समय में, जब हम आज़ाद, भगत सिंह और बटुकेश्वर दत्त जैसे महान क्रांतिकारियों की स्मृतियों को धीरे-धीरे भुलाते जा रहे हैं, ऐसे निष्ठुर और उपभोक्तावादी माहौल में चंद्रप्रकाश गुप्ता का यह रचनात्मक कर्म अत्यंत महत्वपूर्ण हो जाता है।
राजेश्वर सिंह ने कहा कि बिना किसी लोभ-लालच के, निस्वार्थ भाव से एक अकेला कलाकार पिछले कई दशकों से इस “महायज्ञ” में निरंतर आहुति दे रहा है—यह अपने आप में हमारे सामाजिक और नैतिक जीवन की एक बड़ी उपलब्धि है। देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले अमर शहीदों के प्रति यह संवेदना हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक विपिन कुमार पांडे ने कहा कि आज शहीदों के परिजनों को आर्थिक सहायता से अधिक सम्मान और संवेदनशील स्मरण की आवश्यकता है और चंद्रप्रकाश गुप्ता पिछले 27 वर्षों से इसी भाव के साथ कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे स्वयं इस यात्रा के साक्षी रहे हैं और उन्हें भी कई अवसरों पर चंद्रप्रकाश गुप्ता द्वारा बनाए गए शहीदों के चित्र उनके परिजनों को भेंट करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है।
उन्होंने चित्रकार के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि चंद्रप्रकाश गुप्ता अत्यंत विनम्र स्वभाव के व्यक्ति हैं और जो भी कार्य करते हैं, पूरे मन और लगन से करते हैं। उनके द्वारा बनाए गए महात्मा गांधी के स्केच देश-विदेश में अत्यंत लोकप्रिय हैं। पांडेय ने यह भी स्वीकार किया कि कला के प्रति उनके भीतर जो भी जागरूकता और रुचि विकसित हुई है, उसका श्रेय वे चंद्रप्रकाश गुप्ता को ही देते हैं।
वरिष्ठ पत्रकार जगदीश शर्मा ने अपने वक्तव्य में कहा कि इस पुस्तक में प्रस्तुत व्यक्ति-चित्र और उनके साथ दिया गया विवरण केवल एक कलाकार की कलात्मक अभिव्यक्ति नहीं है, बल्कि यह उनके हृदय में उठे श्रद्धा भाव, सैनिकों के साहस के प्रति विनम्र नमन और जीवन-स्मरण के स्थायी चिह्न हैं।
उन्होंने भावुक शब्दों में कहा कि यह पुस्तक उन परिवारों के प्रति भी एक मौन प्रणाम है, जिन्होंने अपने प्रियजनों को राष्ट्र के चरणों में समर्पित किया।
उन्होंने कहा—“शहादत केवल सीमा पर नहीं होती; वह हर उस घर में रोज़ घटित होती है, जहाँ एक ख़ाली कुर्सी रह जाती है—जो एक अधूरे सपने और गर्व से भरे आँसू की साक्षी बन जाती है।” उनके अनुसार, यह पुस्तक स्मृति, सम्मान और संकल्प का ऐसा संगम है, जो हमें यह याद दिलाता है कि हमने स्वतंत्रता में साँस लेना किन बलिदानों की कीमत पर पाया है।
वरिष्ठ पत्रकार विनोद भारद्वाज ने कहा कि चंद्रप्रकाश गुप्ता की कला-यात्रा सन् 1999 के कारगिल युद्ध के बाद एक ऐसे भावनात्मक संकल्प में प्रवेश करती है, जिसकी मिसाल न केवल देश में बल्कि शायद पूरे विश्व में भी दुर्लभ है। उन्होंने कहा कि यह कल्पना करना भी विस्मयकारी है कि कोई कलाकार शहीदों को श्रद्धांजलि देने को अपने पूरे जीवन का उद्देश्य बना ले।
उन्होंने बताया कि इस पुस्तक में चंद्रप्रकाश गुप्ता के अनेक भावभीने संस्मरण संकलित हैं—वे क्षण, जब उन्होंने शहीद परिवारों को चित्र भेंट करते समय भीतर तक संवेदना को महसूस किया। पुस्तक में मन को भिगो देने वाले अनेक प्रसंगों के साथ-साथ उन लोगों का भी उल्लेख है, जिन्होंने उनके इस राष्ट्रीय अभियान को सहयोग देकर इसे सार्थक बनाया।
कार्यक्रम में क़लमकार मंच के राष्ट्रीय संयोजक निशांत मिश्रा ने सभी अतिथियों का पुस्तक-सेट भेंटकर स्वागत किया। इस अवसर पर चित्रकार चंद्रप्रकाश गुप्ता द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित शहीदों के परिजनों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया, जिससे वातावरण और भी भावुक व गरिमामय हो उठा।
कार्यक्रम का सुस्पष्ट और संवेदनशील संचालन नवल पाण्डेय द्वारा किया गया।
कुल मिलाकर, यह आयोजन केवल एक साहित्यिक-कला कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश के अमर शहीदों के प्रति सामूहिक कृतज्ञता, स्मरण और सम्मान का जीवंत दस्तावेज़ बन गया—जिसमें कला, संवेदना और राष्ट्रभाव एक साथ उपस्थित थे।
एमजी विंडसर ईवी का नया इंडल्ज एडिशन जल्द, शैडो गोल्ड रंग के साथ खास होगी पिछली सीट के लिए अलग स्क्रीन
रकुलप्रीत सिंह के बर्थडे पर पति जैकी भगनानी ने लुटाया प्यार, कहा- तुम हो मेरी जिंदगी
राशिफल: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आज का दिन
जया बच्चन के सपोर्ट में आईं तनीषा मुखर्जी, पैपराजी को दी उनसे दूर रहने की नसीहत
9 अक्टूबर का पंचांग : कन्या राशि में गोचर करेंगे चंद्रमा, सुबह 11:50 से दोपहर 12:37 बजे तक अभिजीत मुहूर्त
विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस: बॉलीवुड के वे सितारे जिन्होंने मानसिक स्वास्थ्य पर खुलकर बात की
'धुरंधर' ने बदली बॉलीवुड की सोच, मुकेश छाबड़ा बोले-अब कोई फिल्म की लंबाई पर बात नहीं करता
शारदीय नवरात्रि 2026 - किस दिन किस देवी की पूजा करें, जानें मां दुर्गा के नौ स्वरूपों का महत्व
नवरात्रि के पहले दिन कैसे करें घटस्थापना, जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और जरूरी सामग्री
नवरात्रि स्पेशल: गरबा-डांडिया के लिए बेस्ट हैं ये 5 गाने, सुनते ही थिरकने लगेंगे पैर
'राइज एंड फॉल 2': बहस के बीच तेज प्रताप यादव ने शहजाद पूनावाला को दी चेतावनी
गर्भावस्था में हाई बीपी को न करें नजरअंदाज, मां और बच्चे की सेहत के लिए समय पर जांच बेहद जरूरी
रेखा के जन्मदिन पर इंडस्ट्री ने लुटाया प्यार, शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा-खूबसूरती और स्टाइल की मिसाल
उर्मिला मातोंडकर ने किए संजीवनी हनुमान मंदिर के दर्शन, बोलीं- यहां मिलने वाली शांति का अनुभव जरूर करना चाहिए
जन्मदिन विशेषः दोस्ती के लिए बने नेता, फिर छोड़ दी राजनीति, जानें अमिताभ के सियासी करियर की कहानी
39 साल बाद भी फिट है 'मिस्टर इंडिया' वाली ड्रेस, चोर बाजार से खरीदी थी जैकेट : अनिल कपूर
न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज विल ओ'रूर्के भारत दौरे से बाहर
पितृ विसर्जन पर इमोशनल हुईं कंगना रनौत, परदादा को याद कर कहा-शुक्रिया दादाजी
दिल्ली में धरपकड़ के बाद आंदोलन और तेज़: हिरासत से रिहा हुईं ममता व नेहा बोरा, सीजेपी का ऐलान—इस्तीफ़े तक रोज़ सुबह 10 बजे होगा जंतर-मंतर कूच

चेन्नई में राहुल गांधी का केंद्र पर तीखा प्रहार : लोकतंत्र खत्म करने वालों से न डरें, 15 साल का खेल अब खत्म, दक्षिण के 7.5 करोड़ युवाओं को साधने की मुहिम

सोनम वांगचुक ने प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी पर जताई चिंता, रिहाई नहीं होने पर अनशन की चेतावनी
राशिफल: शनिश्चरी अमावस्या पर कर्क को संपत्ति विवाद सुलझाने का मौका, मिथुन को भाग्य का सहारा
जन्मदिन विशेषः दोस्ती के लिए बने नेता, फिर छोड़ दी राजनीति, जानें अमिताभ के सियासी करियर की कहानी
रकुलप्रीत सिंह के बर्थडे पर पति जैकी भगनानी ने लुटाया प्यार, कहा- तुम हो मेरी जिंदगी
‘चुंबक’ के निर्देशक आतिश कपाड़िया का पहला नैरेशन याद कर बोलीं संदीपा धर, 'उन्होंने हर किरदार को खुद निभाकर सुनाया था'
क्या जान्हवी कपूर अपना ब्यूटी ब्रांड लॉन्च करने की तैयारी में हैं? एक्ट्रेस की लेटेस्ट पोस्ट ने बढ़ाई अटकलें
'डायलॉग याद कर लीजिएगा', अमिताभ की इस सलाह ने बदल दी रेखा की सोच
'मां से बहुत मार खाई, निशान आज तक हैं', जब रेखा ने सुनाया था बचपन में फेल होने का किस्सा
'राइज एंड फॉल 2': बहस के बीच तेज प्रताप यादव ने शहजाद पूनावाला को दी चेतावनी
39 साल बाद भी फिट है 'मिस्टर इंडिया' वाली ड्रेस, चोर बाजार से खरीदी थी जैकेट : अनिल कपूर
नवरात्रि स्पेशल: गरबा-डांडिया के लिए बेस्ट हैं ये 5 गाने, सुनते ही थिरकने लगेंगे पैर
कमर दर्द से हैं परेशान? पूर्ण शलभासन से मिलेगा आराम, बढ़ेगा रक्त प्रवाह
हर रोज करें उत्थित पार्श्वकोणासन, पैरों और पेट की मांसपेशियों को मिलेगी मजबूती
गणपति विसर्जन से पहले बप्पा के दर्शन करने पहुंचीं सारा अली खान, सुरभि चंदना और करिश्मा तन्ना
पति के साथ कॉमेडी शो देखने पहुंचीं प्रीति जिंटा, मैक्स अमिनी के शो की शेयर की झलकियां
किसी भी उम्र में हो सकता है मेनिनजाइटिस, जानें इसके लक्षण, कारण और बचाव के तरीके
डायरेक्टर इशिका के काम की दीवानी हुईं अदा खान, बोलीं- मैं तो बस देखती ही रह गई
योगाभ्यास की शुरुआत प्रार्थना से करना क्यों है जरूरी, आयुष मंत्रालय ने बताया महत्व
शरीर को डिटॉक्स और रीढ़ को लचीला बनाता है अर्ध मत्स्येन्द्रासन, जानें लाभ
'इसे सुनते ही डांस करने का मन करता है', हेली शाह का नवरात्र स्पेशल सॉन्ग 'गलगोटो' रिलीज
काम से मिलने वाला सुकून है सफलता की असली निशानी- नायला ग्रेवाल
रॉ के संस्थापक आर.एन. काओ की कहानी बड़े पर्दे पर लाएंगे करण जौहर, इस दिन रिलीज होगी फिल्म
कुणाल खेमू की 'वाइब' में उर्फी जावेद का कैमियो, बोलीं-बिना सोचे हां कर दिया
अर्चना पूरन सिंह ने कॉमेडी का असली नियम बताया, कहा- साथी कलाकार को बेहतर बनाना जरूरी
लारा दत्ता ने मां के अल्जाइमर से जूझने का किया जिक्र, बोलीं, 'इसे बढ़ती उम्र की बीमारी समझकर नजरअंदाज न करें'
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
श्रीमद्भगवद्गीता के अनुसार कर्म की सिद्धि के लिए जरूरी हैं ये 5 कारक, जानिए सफलता के पीछे छिपा गहरा रहस्य
शरीर को लचीला और मन को शांत करता है गोमुखासन, जानें इसके फायदे
वास्तु शास्त्र के अनुसार रसोई के लिए सही रंगों का चुनाव और उनका महत्व
तनाव और थकान से हैं परेशान? रोज करें पश्चिमोत्तानासन, मन रहेगा शांत
बुजुर्गों के लिए योग है संजीवनी, आयुष मंत्रालय ने गिनाए नियमित अभ्यास के फायदे
'सजगता से करें अभ्यास, धैर्य से मिलेगी तरक्की', आयुष मंत्रालय ने माइंडफुल योग को लेकर दी सलाह
योग में आसनों का क्रम है जरूरी, पश्चिमोत्तानासन के बाद करें ये दो आसन
सूर्य नमस्कार से लेकर अर्ध मत्स्येन्द्रासन तक: किडनी को हेल्दी रखने के लिए रोजाना करें ये 9 योगासन
घर में तस्वीरें लगाते समय सिर्फ सुंदरता न देखें, वास्तु के अनुसार विषय और दिशा भी है मायने
योग साधना में उपयोगी मुद्राएं और बंध: मन की शांति से एकाग्रता तक, जानें इनके फायदे और सही तरीका
पेट की चर्बी से हैं परेशान? रोज करें उत्तानपादासन, जानें इसके फायदे
परिवृत्त बद्ध पार्श्वकोणासन क्या है? जानिए फायदे और सावधानियां
गर्भावस्था में हाई बीपी को न करें नजरअंदाज, मां और बच्चे की सेहत के लिए समय पर जांच बेहद जरूरी
देखें आज 11/10/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope