• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सुशासन की दिखी तस्वीर- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने परिवादी से की बात 2 घंटे में ही संपर्क पोर्टल पर दर्ज परिवेदना का हुआ निस्तारण

A Glimpse of Good Governance: Chief Minister Bhajanlal Sharma Interacts with Complainant; Grievance Registered on Sampark Portal Resolved in Just 2 Hours - Jaipur News in Hindi

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश में सुशासन एवं आमजन को राहत देने के प्रयासों के तहत स्वयं अनूठी मिसाल पेश करते हुए संपर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरण के परिवादी से संवाद कर हाथों-हाथ राहत प्रदान करवाई और तद्नुरूप जिला प्रशासन डूंगरपुर ने भी तत्परता दिखाते हुए मात्र 2 घंटे में ही परिवेदना का निस्तारण कर सुशासन की मिसाल पेश की।

मुख्यमंत्री शर्मा के प्रदेश में पारदर्शी एवं सुशासन के लगातार प्रयासों के बीच संपर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों के परिवादियों से संवाद करने तथा उनका समाधान करने की अनूठी पहल की गई है। इसी के तहत शुक्रवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने डूंगरपुर के बोडीगाम छोटा निवासी जितेंद्र सिंह से संपर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरण के संबंध में बात की। जिस पर जितेंद्र सिंह ने बताया कि उन्होंने अपने बच्चों के मूल निवास एवं जाति प्रमाण पत्र हेतु 7 दिन पूर्व आवेदन किया था और इस संदर्भ में परिवेदना दर्ज की है। इस पर मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जिला कलेक्टर डूंगरपुर अंकित कुमार सिंह को अवगत कराने पर जिला कलक्टर द्वारा तत्काल कार्यवाही करवाते हुए मात्र 2 घंटे में ही हाथों हाथ मूल निवास एवं जाति प्रमाण पत्र जारी कर परिवादी को राहत प्रदान की गई। जिला कलक्टर सिंह ने बताया कि साबला तहसील के बोडीगाम छोटा निवासी जितेंद्र सिंह ने अपने बच्चों संयम एवं क्रिया के मूल निवास एवं जाति प्रमाण पत्र बनवाने के आवेदन के संबंध में संपर्क पोर्टल पर गुरुवार को परिवेदना प्रस्तुत की थी। जिला कलक्टर अंकित कुमार सिंह को शुक्रवार को दोपहर 3 बजे मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा परिवेदना के बारे में सूचना प्राप्त होते ही तत्परता दिखाते हुए कार्यवाही कर मात्र 2 घंटे के भीतर ही मूल निवास प्रमाण पत्र एवं जाति प्रमाण पत्र जारी करवा दिए गए। परिवादी जितेंद्र सिंह ने भी इस तत्काल प्रमाण पत्र बनवाने एवं राहत देने के लिए राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-A Glimpse of Good Governance: Chief Minister Bhajanlal Sharma Interacts with Complainant; Grievance Registered on Sampark Portal Resolved in Just 2 Hours
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sampark portal, chief minister bhajanlal sharma, bhajanlal sharma, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved