• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

10 जिलों के 5577 अभावग्रस्त घोषित गांवों में 50 दिवस का अतिरिक्त रोजगार मिलेगा

50 days of additional employment will be available in 5577 villages prone areas of 10 districts - Jaipur News in Hindi

जयपुर। राज्य सरकार ने 10 जिलों के 5577 अभावग्रस्त घोषित गांवों में श्रमिकों को 50 दिवस का अतिरिक्त रोजगार महात्मा गांधी नरेगा योजनान्तर्गत उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजेश्वर सिंह ने बताया कि राज्य के आपदा प्रबंधन एवं सहायता विभाग ने 10 जिलों बाड़मेर, बीकानेर, जैसलमेर, जालोर, जोधपुर, हनुमानगढ़, पाली, चूरू, नागौर एवं श्रीगंगानगर के 5577 गांवों में नरेगा श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराने की जरुरत महसूस की थी। इसे देखते हुए कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार ने राज्य सरकार के अनुरोध पर इन अभावग्रस्त घोषित गांवों की ग्राम पंचायताें में वित्तीय वर्ष 2018-19 के दौरान 50 दिवस का अतिरिक्त रोजगार महात्मा गांधी नरेगा योजनान्तर्गत उपलब्ध कराये जाने को मंजूरी प्रदान कर दी। सिंह ने इन 10 जिलों के जिला कलेक्टर एवं जिला कार्यक्रम समन्वयक, महात्मा गांधी नरेगा को निर्देशित किया है कि अपने-अपने जिलों की अभावग्रस्त घोषित गांवो की ग्राम पंचायतों में महात्मा गांधी नरेगा योजनान्तर्गत प्रत्येक पात्र परिवार को 50 दिवस का अतिरिक्त रोजगार अर्थात कुल 150 दिवस तक का रोजगार उपलब्ध कराया जा सकता है। तद्नुसार कार्यवाही सम्पादित करते हुए इन ग्राम पंचायतों में मांग के अनुरूप 150 दिवस तक का रोजगार उपलब्ध कराने की व्यवस्था करावें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-50 days of additional employment will be available in 5577 villages prone areas of 10 districts
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: state government, 10 districts, 5577 declaration declared, 50 days, mahatma gandhi nrega scheme, jaipur news, राज्य सरकार, 10 जिलों, 5577 अभावग्रस्त घोषित, 50 दिवस, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved