• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जयपुर में नाले में बदमाश का शव मिलने से सनसनी

Sensation due to the body of a crook in a drain in Jaipur - Jaipur News in Hindi

जयपुर। सदर थाना क्षेत्र में मंगलवार रात नाले में बदमाश का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नाले से शव को बाहर निकाला। जिसके बाद पोस्टमार्टम के लिए एसएमएस अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया गया।

पुलिस ने बताया कि मृतक मोहसिन पुत्र यासिर सदर का रहने वाला है। वह पिछले 4 साल से अपराधिक मामले में जेल में बंद था और अभी जमानत पर बाहर आया है। घटनाक्रम के मुताबिक रात करीब साढ़े 7 बजे पुलिस को सूचना मिली कि पंचवटी कॉलोनी के पास स्थित नाले में एक युवक की लाश पड़ी हुई है। लाश मिलने की बात से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मशक्कत कर नाले से शव को बाहर निकाला गया। मृतक की पहचान के बाद एंबुलेंस की मदद से शव एसएमएस अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया गया है। पुलिस का कहना है कि मृतक सोमवार रात से लापता था, हालांकि पुलिस ने हत्या की बात से इनकार नहीं किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Sensation due to the body of a crook in a drain in Jaipur
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sensation due, the body, crook, drain, jaipur, crime news in hindi, crime news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

क्राइम

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved