• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सर्वपितृ अमावस्या पर आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर सामूहिक श्राद्ध तर्पण-पिंडदान

Mass Shraddha rituals Tarpan and Pind-daan held at over half a dozen locations on Sarvapitri Amavasya - Jaipur News in Hindi

स्वतंत्रता सेनानियों, वीर सैनिकों और दिवंगत समाज सुधारकों को भी दी जलांजलि जयपुर। सर्वपितृ अमावस्या पर शनिवार को गायत्री परिवार की ओर से जयपुर में आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर सामूहिक श्राद्ध तर्पण, पिंडदान एवं गायत्री यज्ञ के आयोजन हुए। देवताओं और पितरों के तर्पण के बाद देश के स्वतंत्रता सेनानियों, देश की रक्षा करते हुए प्राण न्योछावर करने वाले वीर सैनिकों और दिवंगत समाज सुधारकों को जलांजलि अर्पित की गई। इस दौरान राष्ट्र के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उनके योगदान का स्मरण किया गया। आयोजनों में पुरुष सदस्य नहीं होने पर महिलाओं ने भी तर्पण और पिंडदान किया। गायत्री चेतना केंद्र, मुरलीपुरा की ओर से दादी का फाटक लिंक रोड पर एक्सप्रेस हाईवे पुलिया के पास स्थित तोंदवाल मैरिज गार्डन में सामूहिक श्राद्ध तर्पण एवं पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ हुआ। आयोजन से जुड़े मनु महाराज ने बताया कि सुबह 7 से 9 बजे तक सामूहिक श्राद्ध तर्पण किया गया। इसके बाद सुबह 9 से 10 बजे तक पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ हुआ। आयोजन स्थल पर आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई गई थी।
गायत्री शक्तिपीठ ब्रह्मपुरी में सुबह 7 बजे से आयोजित कार्यक्रम में पितरों के निमित्त विशेष आहुतियां प्रदान की गईं। व्यवस्थापक सोहन लाल शर्मा के अनुसार, श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से श्राद्ध कर्म संपन्न किए।
किरण पथ, मानसरोवर स्थित श्री गायत्री वेदना निवारण केंद्र में भी सुबह 7 बजे से सामूहिक तर्पण एवं गायत्री यज्ञ हुआ। व्यवस्था की दृष्टि से प्रत्येक परिवार से एक परिजन को तर्पण करने की अनुमति दी गई।
गायत्री शक्तिपीठ कालवाड़ में सुबह 7 से 9 बजे तक श्राद्ध तर्पण एवं पिंडदान हुआ। इसके बाद सुबह 9 से 11 बजे तक पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ आयोजित किया गया। मुख्य प्रबंध ट्रस्टी धर्म सिंह के अनुसार, श्रद्धालुओं ने पितरों के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए यज्ञ में आहुतियां अर्पित कीं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Mass Shraddha rituals Tarpan and Pind-daan held at over half a dozen locations on Sarvapitri Amavasya
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: mass shraddha, rituals tarpan, pind-daan, sarvapitri amavasya, \r\n, news in hindi, latest news in hindi, news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

गॉसिप्स

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved